पंजाबी इंडस्ट्री के मोस्ट बैचलर सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने की सगाई, जानिए उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में

नई दिल्ली, अक्टूबर 16। पंजाबी इंडस्ट्री के मोस्ट बैचलर सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने सगाई कर ली है। शनिवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट पर इसकी आधिकारिक घोषणा की। परमिश ने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ सगाई की है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'द बिगिनिंग ऑफ फॉरएवर'।

कनाडा में आयोजित हुआ सगाई समारोह

कनाडा में आयोजित हुआ सगाई समारोह

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल की सगाई कनाडा में हुई है। कुछ सीमित मेहमानों और दोस्तों के बीच सगाई समारोह आयोजित किया गया। फोटोज में देखा जा सकता है कि परमिश ब्लैक सूट में डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी मंगेतर गीत ग्रेवाल हरे रंग के लहंगे और एथनिक ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस के प्यार और बधाई के लिए परमिश ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए उनका आभार प्रकट किया है।

परमिश ने अगस्त में किया था रिलेशनशिप को ऑफिशियल

परमिश ने अगस्त में किया था रिलेशनशिप को ऑफिशियल

आपको बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री में 'गाल नी कडनी' और 'आ ले चक मैं आ गया' जैसे गानों से धमाकेदार एंट्री करने वाले परमिश वर्मा ने इसी साल अगस्त में गीत ग्रेवाल के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया था। परमिश ने गीत के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। इसके बाद से रह-रहकर परमिश ने गीत के साथ कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। परमिश अपनी पोस्ट में अपनी लेडी लव की तारीफ ही करते थे।

कौन हैं गीत ग्रेवाल

कौन हैं गीत ग्रेवाल

आपको बता दें कि परमिश की होने वाली वाइफ गीत ग्रेवाल कनाडा की ही रहने वाली हैं और एक स्ट्रॉन्ग पॉलिटिकल कैंडिडेट हैं, जो पिछले कुछ समय से कनाडा में पॉलिटिकल एक्टिविटिज और कैंपेन चलाती हुईं नजर आई हैं। परमिश वर्मा अक्सर उनके कैंपेन को सपोर्ट करते हुए दिखे हैं। परमिश को अपने सहयोगियों के साथ गीत की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा गया था, जिससे ये कंफर्म होता चला गया कि वो बहुत जल्द गीत के साथ बंधन में बंध जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+