मायानगरी मुंबई में कंगना रनौत की फिल्‍म इमरजेंसी पर बैन लगाने की उठी मांग, जानें अन्‍य राज्‍यों का हाल

Kangana Ranaut film Emergency: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्‍म इमरजेंसी रिलीज से पहले ही विवादों में फंस चुकी है। कंगना की इस फिल्‍म का विरोध अब मायानगरी मुंबई में भी शुरू हो चुका है। महाराष्‍ट्र जहां पर भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति गठबंधन की सरकार है उस राज्‍य की राजधानी मुंबई में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्‍म "इमरजेंसी" पर बैन लगाने की मांग उठी है।

इसके अलावा अन्‍य कुछ राज्‍यों में भी कंगना की इमरजेंसी पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। आइए जानते है मुंबई शहर के अलावा अन्‍य कौन से वो राज्‍य हैं जहां कंगना रनौत की फिल्‍म पर बैन लगाने की मांग हो रही है।

k

बता दें मुंबई में सिख समुदाय कंगना रनौत की फिल्म "इमरजेंसी" से नाराज है। महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से फिल्म की रिलीज पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उनका दावा है कि फिल्म में सिखों के प्रति आपत्तिजनक सामग्री है।

फिल्म का बहिष्कार करने की अपील

एसोसिएशन ने महाराष्ट्र और पूरे भारत में सिखों के साथ-साथ न्याय के समर्थकों से फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उनका मानना ​​है कि किसी भी मंच को ऐसी सामग्री का समर्थन नहीं करना चाहिए जो उनके धर्म को नुकसान पहुंचाती हो।

सिख समुदाय की भावाना को आहत किया गया

सिख समुदाय ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म में सिख पात्रों और ऐतिहासिक घटनाओं का चित्रण गलत और आहत करने वाला है। एसोसिएशन ने जोर देकर कहा, "फिल्म में सिख पात्रों का अनुचित चित्रण और ऐतिहासिक घटनाओं की विकृत प्रस्तुति न केवल गलत है बल्कि यह सिखों की भावनाओं को भी आहत करती है।"

पंजाब में "आप" नहीं इस समिति ने फिल्‍म पर बैन लगाने की उठाई मांग

पंजाब की सत्‍तारूढ़ पार्टी ने जहां इस मामले पर चुप्‍पी साध रखी है वहीं सिख समुदाय के अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इमरजेंसी फिल्‍म को सिख विरोधी करार दिया और एक्‍ट्रेस कंगना रनौत को अरेस्‍ट करने की मांग की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने फिल्म के तथ्यों के विश्लेषण के लिए SGPC के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग कर रहा है।

तेलंगाना सरकार "इमरजेंसी" पर बैन लगाने की कर रही प्‍लानिंग

तेलंगाना जहां पर कांग्रेस की सरकार हैं वहां पर सूत्रों के अनुसार सरकार कंगना रनौत की फिल्‍म इमरजेंसी पर प्रतिबंध करने की प्‍लानिंग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+