Sikandar Teaser: बर्थडे पर फैंस को ऐसा गिफ्ट देंगे सलमान खान, इस टाइम पर रिलीज होगा 'सिकंदर' का टीजर

Sikandar Teaser: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का क्रेज लोगों में बहुत ज्यादा है। उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। अब जल्द ही सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं।

27 दिसंबर को सलमान खान का 59वां जन्मदिन
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' साल 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान कल यानी आगामी 27 दिसंबर 2024 को अपना 59वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके पर ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज किया जाएगा।

Sikandar Teaser

बर्थडे पर 'सिकंदर' का टीजर होगा रिलीज
खबर है कि सलमान खान के बर्थडे के खास दिन पर ही मेकर्स उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज करेंगे। ये उनके बर्थडे पर फैंस के लिए रिटर्न गिफ्ट होगा। आपको बता दें कि सलमान खान ने अपने बर्थडे को फैंस के लिए खास बनाने का पूरा प्लान पहले ही बना लिया था।

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का नया पोस्टर रिलीज
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके लोगों को बताया है कि फिल्म का टीजर कितने बजे रिलीज होने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस में और ज्यादा एक्साइटमेंट देखी जा रही है। इसी कड़ी में आज यानी 26 दिसंबर 2024 को सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर' का एक पोस्टर भी फैंस के लिए शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने लिखी ऐसी बात
सलमान खान ने 'सिकंदर' का पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है- दोबारा मिलते हैं कल सुबह 11:07 बजे। सिकंदर का टीजर कल आ रहा है। सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' के नए पोस्टर में फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं । साथ ही उन्होंने हाथ में भाला पकड़ा हुआ है। उनका ये रफ लुक लोगों को पसंद आ रहा है। सिकंदर का ये नया पोस्टर देखकर लोग खुश हो गए हैं। सलमान खान के फैंस उन्हें एक दिन पहले से ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी
आपको बता दें कि फिल्म 'सिकंदर' के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला ग्रैंडसन हैं जबकि एआर मुरुगडोस इस मूवी के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन से पैक्ड फिल्म है जो कि ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+