'सिकंदर' को मिला 'गजनी' का सपोर्ट, सलमान खान की फिल्म को प्रमोट करने एआर मुरुगादास के साथ आए आमिर
Sikandar: 30 मार्च 2025 को सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर आया है। जिसे दर्शकों से ठीक ठाक सा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के गानों को भी दर्शकों की तरफ से कुछ फीका रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि फिल्म का बज जबरदस्त बना हुआ है।
मेकर्स भी इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वो सलमान खान के स्टारडम को भुनाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक वीडियो सामने आया है। जिसमें तीन दिग्गज सलमान खान, आमिर खान और ए.आर. मुरुगादास साथ नजर आए। वीडियो में आमिर खान, मुरुगदास से मजेदार सवाल पूछते हैं "आखिर असली सिकंदर कौन है?"

हाल ही में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (NGE) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फिल्म सिकंदर की हाई-वोल्टेज एनर्जी की झलक देखने को मिली। पोस्ट में लिखा था, "तीन दिग्गज एक ही फ्रेम में! जबरदस्त धमाका होना तय है। तैयार हो जाइए, सबसे दिमाग घुमा देने वाली बातचीत के लिए! पूरा वीडियो जल्द आ रहा है।"
बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, सेंसर बोर्ड ने इसे 13+ U/A सर्टिफिकेट दिया है। जिससे 13 साल की उम्र से अधिक वाले बच्चे सिकंदर को देख सकते हैं। कुछ बदलाव भी करवाए हैं। ऑलवेज बॉलीवुड की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया, फिल्म में एक जगह होम मिनिस्टर का सीन है। जिसके किरदार को सेंसर बोर्ड ने होम मिनिस्टर की जगह मिनिस्टर करवाया है। वहीं, दूसरी जगह पर सेंसर बोर्ड ने पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग को भी ब्लर करवाया है। क्योंकि वो एक रियल पार्टी से मिलता जुलता है। ये दावे अगर सही हैं तो फिर इससे ये बात साफ हो जाती है कि सिकंदर के पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है। कई रिपोर्ट्स में पहले भी ऐसा बताया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications