Sikandar BO Day 5: बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'सिकंदर' की हवा, पांचवे दिन कमाए चिल्लर
Sikandar Box Office Collection Day 5: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार भी धीमी हो गई है। फिल्म ने गुरुवार के दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार के मुकाबले कलेक्शन में 41.03% की गिरावट देखने को मिली है।
ट्रेड साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 5.75 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये और पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से फिल्म का पांच दिनो में कुल कलेक्शन 90 करोड़ रुपये हो गया है। पांचवें दिन सिकंदर की ऑक्यूपेंसी में काफी गिरावट देखने को मिली।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिकंदर को अब सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघरों के मालिक सिकंदर के शोज को कम या बंद कर दूसरी फिल्मों को दिखा रहे हैं। इसका फायदा जॉन की द डिप्लोमैट और मोहनलाल की L2 एंपुरान को मिल रहा है। सिकंदर की कम कमाई का एक कारण लीक भी बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले ही करीब 6000 पायरेसी साइट पर लीक हो गई थी। हालांकि मेकर्स ने कई साइट से उसे डिलीट करवाने की कोशिश की। लेकिन हो फिर भी डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया।
फिलहाल ये भी माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। सिकंदर अगर फ्लॉप होती है तो सलमान खान के स्टारडम पर भी सवाल उठने लग सकते हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने भले ही पैसे कमाए हो, लेकिन वो हिट और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिकाम मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल हैं। इसे ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications