Sikandar BO Collection Day 4: सलमान खान की 'सिकंदर' चौथे दिन मुंह के बल गिरी, नहीं कमा पाई 100 करोड़ रुपये
Sikandar Box Office Collection Day 4: सलमान खान की सिकंदर रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। ईद पर इस फिल्म को मेकर्स ने बड़े जतन के साथ रिलीज किया, ताकि बॉक्स ऑफिस पर पैसा पीट सके। लेकिन फिल्म ने मेकर्स और सलमान खान दोनों को निराश किया है। चार दिन बाद भी फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये नहीं पार कर पाया है। उम्मीद थी कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
ट्रेड साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) कमाए हैं। चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 50% की गिरावट हुई है। इसके पहले फिल्म ने तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये और पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से फिल्म का दो दिनो में कुल कलेक्शन 84 करोड़ रुपए हो गया है। चौथे दिन सिकंदर की ऑक्यूपेंसी 12.08% ही रही।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिकंदर को अब सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघरों के मालिक सिकंदर के शोज को कम या बंद कर दूसरी फिल्मों को दिखा रहे हैं। इसका फायदा जॉन की द डिप्लोमैट और मोहनलाल की L2 एंपुरान को मिल रहा है। सिकंदर की कम कमाई का एक कारण लीक भी बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले ही करीब 6000 पायरेसी साइट पर लीक हो गई थी। हालांकि मेकर्स ने कई साइट से उसे डिलीट करवाने की कोशिश की। लेकिन हो फिर भी डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया।
फिलहाल ये भी माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। सिकंदर अगर फ्लॉप होती है तो सलमान खान के स्टारडम पर भी सवाल उठने लग सकते हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने भले ही पैसे कमाए हो, लेकिन वो हिट और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिकाम मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल हैं। इसे ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications