Sikandar Box Office Collection: 3 दिन में 'सिकंदर' ने की इतनी कमाई, दिख रहा है सलमान खान का खुमार

Sikandar Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदानाकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है।

30 मार्च 2025 को रिलीज हुई है 'सिकंदर'
आपको बता दें कि फिल्म 'सिकंदर' रमजान के आखिरी दिन यानी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। वहीं भाईजान के फैंस ने ईद की छुट्टी पर भी जमकर थिएटर्स का रुख किया है और मूवी देखी है।

Sikandar Box Office Collection

सलमान खान का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है

पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन छप्परफाड़ कमाई की है। सलमान खान का खुमार अभी भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि ईद का सेलिब्रेशन तीन दिनों तक चलता है। इसीलिए मंगलवार को गिरावट के बावजूद एआर मुरुगादॉस की फिल्म अभी भी मजबूत स्थिति में खड़ी है।

फिल्म ने 2 दिन में कमाए थे 55 करोड़ रुपये

सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन थिएटर्स में भाईजान के फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। ऐसे में फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 11.54 फीसदी का इजाफा देखा गया।
फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म ने 2 दिन में 55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

'सिकंदर' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

-साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म सिकंदर ने तीसरे दिन यानी 1 अप्रैल 2025 को 19.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 74.5 करोड़ रुपये हो गया है।

-भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, पर ये फिल्म सिंगल स्क्रीन्स पर हाउसफुल चल रही है। भाईजान के फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया और क्रिटिक्स की आलोचना के बाद भी फिल्म 'सिकंदर' का खुमार खत्म नहीं हो रहा है। लोग भाईजान की फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+