Sikandar BO Day 2: सलमान खान की फिल्म को दूसरे दिन मिली मामूली उछाल, कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ के पार

Sikandar Box Office collection Day 2: सलमान खान की सिकंदर रिलीज हुए दो दिन हो गया है। ईद पर आई इस फिल्म को दर्शकों ने ठीक ठाक सा प्यार दिया। सभी को उम्मीद थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करेगी। ट्रेड पंडितों ने भी यही अनुमान लगाया था। हुआ भी ऐसा ही, फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि अनुमान था कि फिल्म 22-25 करोड़ रुपए कमाएगी।

ट्रेड साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मामलू उछाल मिली है। इसने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) कमाए हैं। फिल्म ने पहले 30 करोड़ रुपए कमाए थे। इस लिहाज से फिल्म का दो दिनो में कुल कलेक्शन 59 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरे दिन सिकंदर की ऑक्यूपेंसी 24.60% ही रही।

Sikandar Box Office collection Day 2

बीते दिन बुक माय शो की रिपोर्ट में बताया गया था कि सिकंदर ने सिनेमाघरों में अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। जयपुर से दिल्ली, बिहार से आगरा तक थिएटर्स में शो हाउसफुल होने की कगार में हैं। हालांकि आज की कलेक्शन में ये बात थोड़ी सच होते हुए नजर आ रही है। हालांकि आजकल फिल्मों के लिए ब्लॉक और कॉर्पोरेट बुकिंग भी हो रही है। जो फिल्मों के आंकड़ें में उछाल बनाते हैं। बता दें, सिकंदर की कम कमाई का कारण लीक भी बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले ही करीब 6000 पायरेसी साइट पर लीक हो गई है। हालांकि मेकर्स ने कई साइट से उसे डिलीट करवाने की कोशिश की। लेकिन हो फिर भी डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया।

फिलहाल ये भी माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। सिकंदर अगर फ्लॉप होती है तो सलमान खान के स्टारडम पर भी सवाल उठने लग सकते हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने भले ही पैसे कमाए हो, लेकिन वो हिट और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिकाम मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल हैं। इसे ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+