Sidhu Moose Wala: गुरुपर्व पर रिलीज हुआ सिद्धू मूसे वाला का नया गाना, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

गुरुपर्व के मौके पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'वार' रिलीज हुआ है।

Sidhu Moose Wala New Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी फैंस में उनके लिए जबरदस्त क्रेज है। इस बीच उनका आखिरी गाना 'वार' रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होते ही उसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। मूसेवाला के इस गाने की रिलीज डेट की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई थी। जिसके बाद से फैंस इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।

Sidhu Moose Wala

गाने को मिले लाखों व्यूज
सिद्धू मूसेवाला के इस गाने का एक छोटा सा क्लिप उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा कि, ,"जब तक शेरों के अपने इतिहासकार नहीं होंगे, शिकार का इतिहास हमेशा शिकारी का महिमामंडन करेगा।" सिद्धू मूसेवाला का ये गाना कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुआ था। गाना रिलीज होने के मात्र कुछ ही देर बाद लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

दूसरा रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना
गाने को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यानी की फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद ये उनका दूसरा गाना रिलीज हुआ है। उनका पहला गाना "एसवाईएल" रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। हालांकि बाद में उस गाने कानूनी मुद्दों की वजह से यूट्यूब से हटा दिया गया था। यहां देखें सिद्धू मुसेवाला का आखिरी गाना 'वार'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+