शहनाज के साथ इस तरह नजर आए थे सिद्धार्थ शुक्ला, वायरल हो रहा है उनका आखिरी वीडियो
सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर, उनका शहनाज गिल के साथ आखिरी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई, 2 सितंबरः पिछले साल 2 सितंबर को ही टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। खबर है कि हार्ट अटैक के चलते अचानक ही उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन के खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। किसी को भी उनके ऐसे अचानक इस दुनिया से चले जाने की बात पर यकीन नहीं हो रहा था। सिद्धार्थ शुक्ला को उनके फैंस आज भी याद करते हैं। वहीं उनसे जुड़े हैशटैग भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। आपको बता दें कि लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी पसंद थी। सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात 'बिग बॉस' में हुई थी और उसके बाद दोनों ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ नजर आते थे। आज सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर लोग उन्हें बहुत याद कर रहे हैं।

शहनाज के साथ नजर आए थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर, उनका शहनाज गिल के साथ आखिरी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दिवंगत एक्टर को याद भी कर रहे हैं। लोग शहनाज और सिद्धार्थ के इस डांस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
Recommended Video
सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी वीडियो
आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी बार वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में नजर आए थे। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान ही वह शहनाज गिल के साथ डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 3' पर पहुंचे थे। शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने जमकर मस्ती की थी। दोनों ने शो में एकसाथ डांस भी किया था जिसका वीडियो शहनाज गिल ने खुद गत 18 अगस्त 2021 को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

शहनाज ने लिखा था प्यारा सा कैप्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सिद्धार्थ शुक्ला का ये आखिरी डांस वीडियो उनकी बहुत अच्छी दोस्त शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लशेयर किया था। शहनाज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- क्यों न सब दीवानों के साथ थोड़ी मैं भी दीवानी हो जाऊं।

बिग बॉस में हुई थी सिद्धार्थ-शहनाज की मुलाकात
जानकारी के अनुसार दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल की पहली मुलाकात रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी। बिग बॉस से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर हर जगह दोनों साथ में दिखाई देने लगे। लोगों की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया। बिग बॉस 13 के बाद सिद्धार्थ और शहनाज कई म्यूजिक वीडियोज में एकसाथ नजर आए थे।

लोगों के दिल में बस गए हैं सिडनाज
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को लोग काफी पसंद करने लगे थे। ऑलोगों को दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत ही अच्छी लगती थी। इतना ही नहीं फैंस ने प्यार से दोनों का नाम 'सिडनाज' रख दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई थीं। शहनाज काफी समय तक सोशल मीडिया और लोगों से दूर हो गई थीं। हालांकि फिर शहनाज ने बढ़िया तरीके से कमबैक किया और अपने फैंस को खुश कर दिया। फिलहाल शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications