हंसने से लेकर वायरल फोटोज तक, सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद इन मुसीबतों में फंसी शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद कई बार शहनाज गिल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं।

मुंबई, 2 सितंबर: मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज ही के दिन यानी 2 सितंबर को देहांत हुआ था। उनका दुनिया से इस तरह इतनी कम उम्र में जाना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी उनके जाने से बिखर गई थीं। जैसे-तैसे इस एक साल में उन्होंने खुद को संभाला लेकिन इसके बावजूद नेटिजेन्स ने उनको ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चलिए आज हम आपको उन घटनाओं के बारे में बताते हैं जब शहनाज गिल बुरी तरह ट्रोल किया गया।

इन विवादों में फंसी शहनाज गिल

इन विवादों में फंसी शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल की शादी के जोड़े में एक तस्वीर वायरल हुई थी। दरअसल ये तस्वीर तब की जब किसी की शादी में पहुंची थी। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होते ही शहनाज गिल जमकर ट्रोल हुईं और फैंस ने ये दावा करना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस को सिद्धार्थ के जाने का जरा भी दुख नहीं है।

फिल्म का प्रमोशन करने की वजह से ट्रोल हुई शहनाज

फिल्म का प्रमोशन करने की वजह से ट्रोल हुई शहनाज

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल ने धीरे-धीरे अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया। एक्ट्रेस की फिल्म हौसला रख रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस ने जबरदस्त प्रमोशन किया था। ऐसे में एक इवेंट के दौरान शहनाज गिल मुस्कुराती हुई दिखी जिसकी वजह से एक्ट्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई और फैंस ने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस को अपने प्यार सिद्धार्थ के जाने का कोई दुख नहीं है।

सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देना शहनाज गिल को पड़ा महंगा

सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देना शहनाज गिल को पड़ा महंगा

सिद्धार्थ शुक्ला को हमेशा के लिए खोना शहनाज गिल के लिए एक बड़ी चुनौती थी। अब एक्टर को ट्रिब्यूट देने के लिए शहनाज ने एक गाना रिलीज किया जिसका टाइटल है तू यहीं हैं। लेकिन शहनाज गिल का ये अंदाज फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

जब सलमान खान को शहनाज गिल ने किया था किस

जब सलमान खान को शहनाज गिल ने किया था किस

दरअसल, शहनाज गिल को सलमान खान ने एक पार्टी पर इनवाइट किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। जिसमें शहनाज गिल कैमरे के सामने सलमान खान को किस करती हुई नजर आईं। बस फिर क्या था एक्ट्रेस की ये हरकत देख फैंस आग बबुला हो गए और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।

राघव जुयाल से दोस्ती करने की वजह से ट्रोल हुईं शहनाज गिल

राघव जुयाल से दोस्ती करने की वजह से ट्रोल हुईं शहनाज गिल

हाल ही में सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी थी कि शहनाज गिल इन दिनों राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां देख फैंस को ये बात हजम नहीं हो रही थी और इस दोस्ती को प्यार का नाम देकर एक्ट्रेस को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+