इन 6 हसीनाओं का दिल चुरा चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला, एक से करने वाले थे शादी लेकिन फिर...

मशहूर टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को पीछले साल 2021 में 2 सितंबर को कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। चलिए आज जानते हैं कि एक्टर किन हसीनाओं का दिल चुराया है।

मुंबई, 2 सितंबर: बिग बॉस 13 के विनर और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को आज के दिन यानी 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कहे पूरा एक साल हो गया है। बीते साल 2 सितंबर के दिन एक्टर को 40 की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जिसकी वजह से अभिनेता का अचानक निधन हो गया। 'बालिका वधू' सीरियल से एक्टर ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई लेकिन बिग बॉस के बाद उनके करियर में एक नया टर्न आया। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्टर अपने लव अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। चलिए आज आपको बताते हैं कि अब तक अभिनेता ने कितनी एक्ट्रेस का दिल चुराया है और एक एक्ट्रेस से तो उनकी शादी तक होने वाली थी।

आकांशा पुरी

आकांशा पुरी

भले ही आकांक्षा पुरी अब जल्द ही अपने जीवन की नई शुरूआत मीका सिंह के साथ करने वाली हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रही थीं। सिद्धार्थ शुक्ला के बाद एक्ट्रेस का नाम बिग बॉस 13 में नजर आए पारस छाबड़ा के साथ जोड़ा गया।

दृष्टि धामी

दृष्टि धामी

बताया दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और दृष्टि धामी ने डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखाला जा' में हिस्सा लिया था। शो के दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों ने सीरियल बालिका वधु में एकसाथ स्क्रीन शेयर की है। इसके अलावा 'दिल से दिल तक' में भी दोनों ने साथ काम किया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ लेकिन बाद में दोनों के बीच तनातनी बढ़ने के कारण इस रिश्ते को खत्म कर दिया। हालांकि ब्रेकअप के बाद दोनों को साथ में बिस बॉस 13 में भी देखा गया। दोनों के बीच शो में कई बार लड़ाई भी हुई थी।

शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला

'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में थीं। शेफाली ने भी बिग बॉस 13 में भाग लिया था। शो के दौरान कई बार दोनों को करीब होते हुए देखा गया।

स्मिता बंसल

स्मिता बंसल

रिपोर्ट्स की मानें तो 'बालिका वधू' में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम उनकी ऑन-स्क्रीन सास स्मिता बंसल के साथ भी जुड़ा था। हालांकि दोनों ने बाद में इस अफवाह को बकवास बताया। दोनों असल जिंदगी में अच्छे दोस्त रहे हैं।

शहनाज गिल

शहनाज गिल

ये तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने कई बार खुल्लेआम सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार किया। शो में दोनों की दोस्ती और खूबसूरत बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आई। शो से बाहर आने के बाद दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने शादी करने वाले थे लेकिन, एक्टर की हुई अचानक मौत के बाद एक्ट्रेस टूट गई थीं और दोनों की ये लव स्टोरी हमेशा के लिए अधुरी रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+