मां के बिना नहीं रह पाते थे सिद्धार्थ शुक्ला, Bigg Boss में देख लगे थे रोने, वीडियो आपकी भी आंखें कर देगी नम
मां के बिना नहीं रह पाते थे सिद्धार्थ शुक्ला, Bigg Boss में देख फूट-फूट कर लगे थे रोने, वीडियो आपकी भी आंखें कर देगी नम
मुंबई, 02 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार (02 सितंबर) की सुबह निधन हो गया है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक की वजह से बताया जा रहा है। मुंबई के कूपर अस्पताल फिलहाल उनका पोस्टमार्टम कर रही है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर ने पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। टीवी इंडस्ट्री को बडा शॉक लगा है। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं रहें। सिद्धार्थ शुक्ला सबसे ज्यादा करीब अपनी मां रीता शुक्ला से थे। इस बात का खुलासा खुद सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस-13 में किया था।

मां के बिना एक पल भी नहीं रह पाते थे सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला को कई बार ये कहते हुए सुना गया था कि वह अपनी मां के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब थे। कुछ साल पहले पिता की मौत हो जाने के बाद मां रीता शुक्ला ने ही सिद्धार्थ शुक्ला को अकेले पाला था। पिता के मौत के बाद सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के और भी करीब हो गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस-13 में ये भी कहा था कि पिता की मौत के बाद उनकी मां ने पूरे घर को बहुत ही मजबूती से जोड़े रखा है।

Bigg Boss में मां को देख फूट-फूट कर रोने लगे थे सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस-13 में एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला बिग बॉस में आई थीं। बिग बॉस-13 अपनी मां को देख कर सिद्धार्थ शुक्ला फूट-फूट कर रोने लगे थे। ये पहली बार था जब सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 इमोशनल हुए थे। बिग बॉस-13 के पूरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला की आंखों में आंसू नहीं आए थे।

110 दिनों बाद अपनी मां से मिले थे सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला 110 दिनों के बाद बिग बॉस में अपनी मां से मिले थे। जिसका वीडियो उनके टीम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी किया था। वीडियो को शेयर कर लिखा था, ''बिग बॉस घर में 110 दिनों के बाद हमारी पसंदीदा मां-बेटे की जोड़ी का सबसे इमोशनल मूवमेंट। जो प्यार से भरा हुआ था।''

निधन से पहले आखिरी बार मां के साथ ही स्पॉट हुए थे सिद्धार्थ शुक्ला
पैपराजी ने आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला को उनकी मां रीता शुक्ला के साथ ही मुंबई में देखा था। सिद्धार्थ अपनी मां के साथ मुंबई में शॉपिंग करते हुए देखे गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला दो दिन पहले ही अपनी मां के साथ देखे गए थे। तस्वीरों में वह एकदम फिट एंड फाइन दिख रहे थे। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरों को देखकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है।

''पापा के जाने के बाद मां पहाड़ की तरह मजबूत बनी रही''
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए अपने एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला ने मां के बारे में बात करते हुए कहा था, 'जब 15-16 साल पहले पापा का निधन हुआ तो हमें ऐसा लगा कि हमारे सिर के ऊपर से छत छिन गया है। लेकिन मेरी मां एक पहाड़ की तरह मजबूत बनी रही। ना वह खुद टूटीं और ना कभी हमें टूटने दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के बाद भी मां ने मुझे और मेरी दो बहनों को बहुत अच्छे से पाला और हमारी सारी डिमांड पूरी कीं। मैं ये भी जानता हूं कि उन्होंने बमारी डिमांड के लिए अपनी कई इच्छाओं को कुर्बान किया है।''

मॉडलिंग से सिद्धार्थ शुक्ला ने शुरू किया था करियर
इलाहाबाद के रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर की शुरुआत की थी। उनको टीवी में पहली बार ब्रेक शो ''बाबुल का आंगन छूटे ना'' में मिला था। उसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने ये अजनबी, लव यू जिंदगी जैसे शो दिखाई दिए। लेकिन बालिका वधू में काम करने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला घर-घर में फेमस हो गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलिटी शो में झलक दिखला जा 6, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 में भी हिस्सा लिया था। बिग बॉस-13 के सिद्धार्थ शुक्ला विजेता थे।

आखिरी बार डांस दीवाने के एपिसोड में देखे गए थे सिद्धार्थ शुक्ला
2014 में सिद्धार्थ शुक्ला ने करण जौहर द्वारा निर्मित हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ देखे गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति पिछले हफ्ते हनाज गिल के साथ डांस दीवाने के एक एपिसोड में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications