महिला मॉडल ने रैंप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ की ऐसी हरकत, एक्टर हुए असहज, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Sidharth Malhotra Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एक इवेंट में रैंप वॉक करते नजर आए हैं लेकिन उस इवेंट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे एक्टर असहज हो गए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रैंप पर महिला मॉडल के साथ असहज हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रैंप पर एक मॉडल भी थी, जो एक्टर के काफी क्लोज होने की कोशिश कर रही थीं। इससे सिद्धार्थ मल्होत्रा असहज हो रहे थे, जो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। फैंस को भी ये रास नहीं आया है। वहीं, यूजर्स ने इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू कर दिया है।

Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कोजी होती नजर आईं मॉडल
सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक फैन ने एक्स हैंडल पर एक्टर के रैंप वॉक का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मॉडल उनसे कोजी होती दिख रही हैं। ये वीडियो शांतनु और निखिल के शो का है, जिसमें जीनत अमान और सबा आजाद भी मौजूद थीं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही थी।

लोगों ने कमेंट्स कर उड़ाया सिद्धार्थ का मजाक
लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- भाभी नंबर 2। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- बीवी के डर से मॉडल से सकपकाए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आज बहुत पिटाई होने वाली है, प्लीज सिद्धार्थ को बचा लो कोई। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा है- कियारा भाभी चप्पल के साथ घर पर इंतजार कर रही होंगी।

सिद्धार्थ और कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी और राशी खन्ना नजर आई थीं। सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है। वहीं उनकी पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ के फेमस एक्टर राम चरण के साथ फिल्म 'द गेम चेंजर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कियारा के पास यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+