फाइनल हुआ Kiara का वेडिंग लहंगा! दिल्ली के लिए रवाना हुए सिद्धार्थ, शादी की तैयारी हुई शुरू
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन में अपनी लव स्टोरी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस ने अपना लहंगा भी फाइनल कर लिया है।
Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिल्म शेरशाह के बाद दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया जाता है। पिछले कुछ दिनों ने दोनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 फरवरी, 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फेरे लेंगे। इस बीच अब एक ऐसी वीडियो सामने आया है जिसके बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही गुड न्यूज दे सकते हैं।

शुरू हुई सिद्धार्थ कियारा की शादी की तैयारी
शेरशाह में अपनी बेहतरीन कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने वाले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब असल जिंदगी में एक दूसरे के होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 6 फरवरी को राजस्थान में सात फेरे लेगा। इस बीच कियारा आडवाणी का एक वीडियो सामने आया है फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ हुईं। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली में स्पॉट किए गए।
मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी एक्ट्रेस
देर रात कियारा आडवाणी और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एकसाथ कार में स्पॉट किए गए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस अपनी शादी का लहंगा उन्हीं से डिजाइन करवा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपना लहंगा लाल रंग का डिजाइन करवाया है।

दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा
उधर दूसरी तरफ शादी की तैयारियों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने होमटाउम दिल्ली पहुंचे। कहा जा रहा है कि एक्टर अपने परिवार वालों के साथ शादी की तैयारी करेंगे। दोनों का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि अब जल्द ही सिद्धार्थ और कियारा शादी की गुड न्यूज देने वाले हैं।

जैसलमेर में लेंगे 7 फेरे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर में होगी। जहां कपल सिर्फ अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट करेंगे। शादी के फंक्शन की पूरी तैयारी हो चुकी है और अब सिद्धार्थ दिल्ली से अपनी फैमिली के साथ जैसलमेर के लिए रवाना होंगे। हालांकि, शादी को लेकर अब तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सिद्धार्थ-कियारा का वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें, वह हाल ही में फिलम 'मिशन मजनू' में नजर आए। जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखाई दीं। इसके अलावा वह अब जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' में दिखेंगे। वहीं कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा गया था। अब वो कार्तिक आर्यन संग 'सत्यप्रेम की कथा' में दिखाई देंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications