गेस्ट के लिए बुक किए 84 रूम, लग्जरी गाड़ियों में होगा वेलकम, सूर्यगढ़ पैलेस में होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। 6 फरवरी को दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे।

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद अब फैंस की नजरें इस पॉवरफुल कपल पर टिकी है। कपल की ओर से भले ही अब तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। लेकिन, खबरों के मुताबिक 6 फरवरी को दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारी शुरू

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारी शुरू

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारी जोरों पर हैं। कियारा ने अपना लहंगा भी तैयार करवा लिया है जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं शादी की तैयारी के लिए सिद्धार्थ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। जहां से वह अपने परिवार के साथ वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचेंगे। शादी में 100 से 125 मेहमानों को न्यौता दिया गया है।

इन बड़े सितारों को किया गया इनवाइट

इन बड़े सितारों को किया गया इनवाइट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। इस लिस्ट में करण जौहर, शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे शामिल हैं। इसके अलावा शादी के फंक्शन 5 फरवरी से शुरू हो जाएंगे और ये सभी फंक्शन 8 फरवरी तक चलेंगे। इसके अलावा दोनों 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे।

84 कमरे और 70 लग्जरी गाड़िया हुई बुक

84 कमरे और 70 लग्जरी गाड़िया हुई बुक

जानकारी के मुताबिक, इन गेस्ट के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को बुक कर लिया गया है और यहां उनके रहने के लिए पूरे इंतजाम हैं। मेहमानों को ले जाने के लिए 70 से ज्यादा महंगी गाड़ियां बुक की गई हैं। इसके अलावा 84 कमरे उनके ठहरने के लिए बुक हो चुके हैं। इस शादी की तैयारी की पूरी जिम्मेदारी मुंबई की एक बड़ी वेडिंग प्लानर कंपनी को दी गई है। बताया जा रहा है सिद्धार्थ और उनकी फैमिली 4 फरवरी से पहले पहुंच जाएगी।

5 फरवरी से शुरू होंगी रस्में

5 फरवरी से शुरू होंगी रस्में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 फरवरी से हल्दी, मेंहदी और संगीत के फंक्शन शुरू होंगे। शादी वाले दिन सिद्धार्थ और कियारा की हल्दी की रस्म होगी। हालांकि अब तक रस्मों को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं कपल की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फाइनल हुआ कियारा का लहंगा

फाइनल हुआ कियारा का लहंगा

हाल ही में कियारा आडवाणी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट हुईं। वीडियो देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस ने अपनी शादी का लहंगा फाइनल कर लिया है और उनका लहंगा खुद मनीष ने डिजाइन किया है। इसके साथ ही सिद्धार्थ भी अपने होमटाउन दिल्ली पहुंच चुके हैं। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+