2023 में बॉलीवुड के लिए रहा बेहद खास, इस सितारों ने रचाई शादी, एक ने की बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज
Celebs Wedding In 2023: साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार रहा। जहां इस साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन कर करोड़ों की कमाई की। तो वहीं कुछ बॉलीवुड जोड़ों ने शादी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। इन सेलेब्स की शादी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चलिए जानते है इस साल 2023 में किन सितारों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया।
1. केएल राहुल और अथिया शेट्टी
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हर कोई दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। बता दें कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी इस साल की शुरूआत 23 जनवरी को हुई। ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई।

2. सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे लंबे समय से चल रहे थे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे हालांकि कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। कपल ने इस साल 7 फरवरी को जैसलमेर में शादी की। दोनों को शादी के बंधन में देखकर फैंस खुशी से झूम उठे क्योंकि इस दिन सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
3. स्वरा भास्कर-फहद अहमद
स्वरा भास्कर ने राजनेता फहद अहमद संग 16 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर सभी को बड़ा झटका दिया था। इस जोड़े ने अपने दोस्तों और परिवार की मौजुदगी में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने दिल्ली में एक पार्टी रखी जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। फिर मार्च में स्वरा और फहद ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपने बच्चे की घोषणा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।
4. परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
साल 2023 की शुरूआत में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एकसाथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। 13 मई 2023 को कपल ने सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद 24 सितंबर को दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications