Sidharth-Kiara: जल्द शादी करने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा, जानें वेडिंग मेन्यू से लेकर शादी से जुड़ी पूरी डिटेल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की अटकलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Sidharth malhotra kiara advani सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। इस कपल ने अब तक अपने रिलेशनशिप को सबके सामने ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हैं। साथ ही दोनों बॉलीवुड इवेंट में भी कई बार स्पॉट किए जाते हैं। ऐसे में फैंस को इस बात का अंदाजा होने लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब अफेयर की अटकलों के बीच खबर आ रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आ़डवाणी अगले साल शादी करने वाले हैं।

जल्द ही सात फेरें लेंगे सिद्धार्थ-कियारा

जल्द ही सात फेरें लेंगे सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की कैमिस्ट्री चाहे ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन फैंस को ये जोड़ी खूब पसंद आती है। अब सिद्धार्थ-कियारा के अफेयर की खबरों के बीच लगातार सोशल मीडिया पर दोनों की शादी अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि दोनों अगले साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। हालांकि इस कपल की ये शादी प्राइवेट होने वाली है।

अगले साल इस महीने होगी शादी

अगले साल इस महीने होगी शादी

इंस्टेंट बॉलीवुड की खबरे के मुताबिक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इस कपल की भी शादी काफी प्राइवेट होने वाली है। इन दोनों की शादी में परिवार वालों के अलावा उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों की शादी में किसी भी बॉलीवुड सितारे को इनवाइट नहीं किया जाएगा।

यहा जाने पूरी वेडिंग मेन्यू

यहा जाने पूरी वेडिंग मेन्यू

दावा ये भी किया जा रहा है कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ये शादी मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में होगी। शादी को धूमधाम से ना करने के बजाय ये दोनों दिल्ली में कोर्ट जाकर रजिस्टर मैरिज करेंगे। जिसके बाद वह सभी को रिसेप्शन पार्टी देंगे और बाद में कॉकटेल पार्टी होगी। कुल मिलाकर दोनों की शादी काफी साधारण तरीके से होगी।

बॉलीवुड सितारों को नहीं करेंगे इनवाइट

बॉलीवुड सितारों को नहीं करेंगे इनवाइट

फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये कपल अपनी रिसेप्शन पार्टी में किन सितारों को आमंत्रित करने वाला है। लेकिन ये बात तय है कि ये कपल अप्रैल में शादी करने वाला है। हालांकि इन शादी की खबरों को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुहर नहीं लगाई है।

लंबे समय से एक दूसरे डेट कर रहे कियारा-सिद्धार्थ

लंबे समय से एक दूसरे डेट कर रहे कियारा-सिद्धार्थ

आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को आखिरी बार फिल्म शेरशाह में देखा गया था। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। यही वजह थी कि ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आने लगी। हालांकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबर आई थी जो कि बाद में अफवाह साबित हुई। अब ये कपल अगले साल अप्रैल में शादी रचाने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+