Sid-Kiara Wedding: बधाइयां! एक दूजे के हुए कियारा-सिद्धार्थ, सूर्यगढ़ पैलेस में लिए सात फेरे

बी-टाउन का सबसे चहीता कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। जी हां शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं और आधिकारिक तौर पर दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: बी-टाउन का सबसे चहेता और स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। जी हां, पिछले दो दिनों से राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। 7 फरवरी को दोनों ने अपने परिवार वालों के सामने सात फेरे लेकर हमेशा अब एक दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। हालांकि अब तक कपल ने शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ-कियारा

शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ-कियारा

इससे पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी हुई थी। अब साल 2023 में बी टाउन की ये दूसरी शादी है। फिल्म शेरशाह में दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री को फैंस द्वारा पसंद किया। फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को वक्त दिया, चोरी-छिपे डेट किया और फिर वो दिन आ ही गया जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 5 फरवरी से शुरू हुईं रस्में आखिरकार खत्म हुई और परिवार वाले और करीबी दोस्तों के सामने दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे अपना हमसफर बना लिया।

5 फरवरी से शुरू हुई थी रस्में

5 फरवरी से शुरू हुई थी रस्में

4 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अलग-अलग मुंबई एयरपोर्ट से अपने परिवार से साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस के लिए रवाना हुए थे। 5 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ की मेंहदी की रस्म हुई और फिर रात को संगीत सेरेमनी की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

7 फरवरी को लिए सात फेरे

7 फरवरी को लिए सात फेरे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के फंक्शन में थोड़ा बदलाव किया गया था। पहले 6 फरवरी को दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन, डेट को एक दिन के लिए टाल दिया गया था। 6 फरवरी को हल्दी और चूढ़ा की रस्म हुई थी। जिसके बाद 7 फरवरी को दोनों ने खूबसूरत से सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। हालांकि अब तक शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कपल द्वारा शेयर नहीं की गई हैं।

सुरक्षा का रखा गया खास ध्यान

सुरक्षा का रखा गया खास ध्यान

इस शादी में सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया था। जिसकी जिम्मेदारी शाहरुख खान के एक्स सिक्योरिटी गार्ड को दी गई। शादी में नो फोन पॉलिसी रखी गई। जिससे फंक्शन की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर ना वायरल हो। यहां तक कि, टाइट सिक्योरिटी के चलते सभी सेलेब्स के फोन बाहर जमा कर लिए गए थे।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

सिद्धार्थ और कियारा की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं थी। जिसमें शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, करण जौहर, जूही चावला, मलाइका अरोड़ा जैसे बड़े सितारे मौजूद थे। यहां तक कि, अंबानी परिवार भी शादी में शामिल हुआ। बता दें कि, अब 12 फरवरी को मुंबई में कपल ग्रैंड रिसेप्शन करेगा जिसमें बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे शामिल होंगे। फिलहाल फैंस को दोनों की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+