सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास घर का किराया देने के नहीं होते थे पैसे, 21 साल की उम्र से शुरू हुआ स्ट्रगल
मुंबई, 30 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पिछली फिल्म 'शेरशाह' को लोगों ने काफी पसंद किया, जिसमें उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया। अपनी सक्सेस को एंजॉय कर रहे सिद्धार्थ ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। एक समय ऐसा था जब सिद्धार्थ के पास अपने कमरे का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे।

जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे
'शेरशाह' में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम को खूब पसंद किया गया। वह फिल्म की सफलता का मुख्य आधार रहे लेकिन इससे पहले उनकी कुछ फिल्में ही कमाल कर पाई थीं। सिद्धार्थ रातों-रात स्टार नहीं बने, उन्होंने ने भी अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

21-22 साल की उम्र से शुरू हुआ स्ट्रगल
सिद्धार्थ कहते हैं कि उनकी हाल में मिली सफलता, विरोधियों को उनका जवाब है। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा ही काम करता आया हूं, चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या कुछ और, मेरा सफर ऐसा ही रहा है। मैं 14-16 साल पहले मुंबई आया था, तब मैं 21-22 साल का था। अपनी लाइफ में मैंने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं, चाहे वह एक अभिनेता के रूप में ऑडिशन देना हो या मॉडलिंग करना।'

किराया भरने के लिए नहीं थे पैसे
36 वर्षीय सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'किराए का भुगतान करने के लिए पैसे कमाने की कोशिश करना हो या फिर किसी की मदद करना। इसके बाद ऑडिशन से सेलेक्ट होकर पहला ब्रेक पाना, हर दिन मैंने अलग-अलग समय देखा है।' स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) से अभिनय की शुरुआत करने के बाद भी मल्होत्रा का कहना है कि चीजें आसान नहीं थीं। उनका कहना है कि लोगों की राय मायने रखती है 'जितना आपको ये प्रभावित करती है'।

शेरशाह फिल्म ने काफी कुछ दिया
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा, अंत में अगर आप जानते हैं कि आपने कुछ ऐसा किया है जो कीमती, महत्वपूर्ण है और दर्शकों को इसे महसूस करने की जरूरत है। शेरशाह का मैं हिस्सा बनना चाहता हूं। प्रोड्यूसर्स के हाथ बदले फिर डायरेक्टर बदले, फिल्म के राइटर बदले! लेकिन मैंने कहा कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। ये सभी बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं। इसकी वजह थी कि शेरशाह ने मुझे मान्यता की भावना दी।

सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्में
सिद्धार्थ के वर्कफ्रेंट की बात करें तो आने वाला उनका साल 2022 काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल उनकी बैक टू बैक तीन फिल्में 'मिशन मजनू', 'थैंक गॉड' और 'योद्धा' रिलीज होगी। हिट फिल्म शेरशाह के बाद वह आगे किस तरह अपनी फिल्मों में नजर आने वाले हैं यह देखना दिलचस्प होगा। योद्धा में वह फिर से एक कमांडो के अवतार में नजर आने वाले हैं, जो विमान में बैठे यात्रियों की जान बचाता है।

शुरू हुई योद्धा की शूटिंग
सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, 'मैं ऐसी कहानियों और स्क्रिप्ट पर काम करना चाहता हूं जो लोगों के प्रेरित करे। फिल्मों की वह भावना दर्शकों को यह एहसास दिलाती है कि 'यह वास्तव में हुआ था'। मेरा इरादा अब उस दृढ़ विश्वास, वास्तविक घटना पर आधारित फिल्में खोजना और व्यावसायिक फिल्में भी करना होगा।' इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि फिल्म योद्धा की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में, प्रियंका से लेकर करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications