फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में, प्रियंका से लेकर करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई, नवंबर 29। स्टार फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर लक्जरी समूह LVMH (लुई वटोन मोएट हेनेसी) और अबलोह के अपने ऑफ-व्हाइट लेबल ने दी। अबलोह ने ऑफ-व्हाइट लेबल की स्थापना 2013 में की थी।

बॉलीवुड हस्तियों ने किया शोक प्रकट
अबलोह के परिवार में उनकी पत्नी शैनन और उनके दो बच्चे हैं। 2019 में अबलोह को कार्डिएक एंजियोसारकोमा - कैंसर का एक दुर्लभ, आक्रामक रूप - का पता चला था। रविवार हो आई उनकी निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी अबलोह के निधन से बेहद दुखी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।।

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि
प्रिंयका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अबलोह को श्रद्धांजलि दी है। प्रियंका ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "बहुत जल्द चले गए।" बता दें कि LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अबलोह के निधन की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस भयानक खबर के बाद हम सभी स्तब्ध हैं। वर्जिल न केवल एक प्रतिभाशाली डिजाइनर, एक दूरदर्शी थे, वह एक सुंदर आत्मा और महान ज्ञान वाले व्यक्ति भी थे।'

करण जौहर ने भी जाहिर किया शोक
फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी अपनी आईजी स्टोरी अबलोह को समर्पित की। उन्होंने लिखा, 'यह दिल तोड़ने वाली खबर है। उनकी आत्मा को शांति मिले! कितने बेहद प्रतिभाशाली फैशन फोर्स थें। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।

अर्जुन कपूर व सुजैन खान ने भी किया पोस्ट
अबलोह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, इंटीरियर डिजाइनर सुज़ैन खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कला और डिजाइन के इतिहास में अगर कोई ऐसा डिज़ाइनर होता जिसने इससे परे सोच की अवधारणाओं में क्रांति ला दी, तो वो यही हैं ... एक और वर्जिल अबलो कभी नहीं होगा।' अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी इस खबर पर दुख जताया है। उन्होंने अबलोह की एक तस्वीर पोस्ट की और इसे टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया।












Click it and Unblock the Notifications