छुपाए नहीं छुपा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का प्यार, तस्वीर ने खोल डाला रिलेशनशिप का राज
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर दोनों की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने दोनों के रिलेशन के राज से पर्दा उठा दिया है।
मुंबई, 31 जुलाई: कियारा आडवाणी का आज यानी 31 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनका जन्मदिन उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ना सेलिब्रेट करें ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां एक्टर कियारा आडवाणी का बर्थडे मनाने के लिए दुबई गए हैं। जिसकी पोल एक तस्वीर ने खोल कर रख दी। बता दें कि, दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दुबई पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं कही है। लेकिन अब दोनों की ये वायरल तस्वीर हर चीज बयां कर रही है। इस तस्वीर से यह खुलासा हुआ है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी का बर्थडे को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए हैं।

वायरल हुई तस्वीर
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्री अपनी एक फैन के साथ मॉल में फोटो क्लिक करा रहे हैं। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। लेकिन इस तस्वीर को अगर ध्यान से देखेंगे तो एक ही फैन के साथ सिद्धार्थ और कियारा अलग-अलग तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। दोनों ने एकसाथ क्लिक नहीं करवाई है।
दुबई से वायरल हुईं फोटो
इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक फैन क्लब ने इन तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर में सिद्धार्थ अकेले पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में कियारा आडवाणी अपने भाई के संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर कियारा आडवाणी अपने ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये सभी फोटो दुबई से वायरल हुई हैं।

अनन्या पांडे ने किया रिश्ते का खुलासा
बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन में अनन्या पांडे ने दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया था कि सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब करण जौहर ने अनन्या से पूछा था कि आखिर कियारा का रांझा कौन हैं तो इस पर एक्ट्रेस चुप हो गईं और करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'वेक-अप सिड'।

क्या दोनों कर रहे हैं एक दूसरे को डेट?
फिल्म शेरशाह के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आने लगी थी। दोनों को कईं बार साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि, दोनों हमेशा इस पर बयान देने से बचते नजर आए हैं। बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थी। लेकिन, उसी के बाद जब इवेंट में दोनों साथ नजर आने लगे तो दोनों की ये बात साफ हो गई कि दोनों अब भी साथ हैं। हालांकि फैंस को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है कि जिस दोनों हमेशा के लिए साथ हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications