शुरू हुई सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारी! सुरक्षा इंतजाम को लेकर शाहरुख खान का है ये खास कनेक्शन

सोशल मीडिया पर लगातार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा हो रही है। वहीं अब आ रही है कि शादी में शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Sidharth-Kiara Marriage: फिल्म शेरशाह में अपनी जबरदस्त कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब रियल लाइफ में एक दुजे के होने वाले हैं। भले ही अब तक दोनों ने अपनी शादी को फैंस के आगे कंफर्म नहीं किया है लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेगा। यानि कि, अब इनकी ग्रैंड वेडिंग के लिए कुछ ही दिन रह गए हैं। फिलहाल कपल की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अब खबर आ रही है कि, शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को सिद्धार्थ-कियारा शादी की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शाहरुख खान का खास कनेक्शन

सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शाहरुख खान का खास कनेक्शन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन 4 फरवरी से शुरू होंगे। दोनों की शादी 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शिरकत करेंगे। ऐसे में मेहमानों के लिए टाइट सिक्योरिटी का अरेंजमेंट किया गया है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को सिद्धार्थ-कियारा शादी की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शादी में इवाइट किए गए ये सितारे

शादी में इवाइट किए गए ये सितारे

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की गेस्ट लिस्ट की बात करें तो, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक करण अर्जुन, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित कई बड़े सितारों को इनवाइट किया गया है। ये सभी सितारे 3 फरवरी से जैसलमेर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा शादी में कपल के करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।

लग्जरी रूम और गाड़ियां की गई बुक

लग्जरी रूम और गाड़ियां की गई बुक

जानकारी के मुताबिक, शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होने वाली है। लेकिन ये शादी बेहद ही शाही अंदाज में होने वाली है। शादी में लगभग 120-125 लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में उन सभी के लिए 84 लग्जरी रूम बुक किए गए हैं। साथ ही इन सभी सेलेब्स का वेलकम लग्जरी गाड़ियों से किया जाएगा। जिसके लिए 70 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। इसके अलावा गेस्ट को ब्राइड और ग्रूम्स से कॉम्पलीमेंटरी गिफ्ट्स भी मिलेंगे।

6 फरवरी को लेंगे सात फेरे

6 फरवरी को लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने बेहद करीबी लोगों को ही शादी के लिए इनवाइट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 फरवरी से शादी के फंक्शन हल्दी और मेहंदी शुरू होंगे। वहीं 6 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। हालांकि अब तक शादी को लेकर कपल की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, कुछ ही देर पहले जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस ने एक पोस्ट शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी।

शेरशाह से शुरू हुई लव स्टोरी

शेरशाह से शुरू हुई लव स्टोरी

बता दें कि, फिल्म शेरशाह के बाद से सिद्धार्थ और कियारा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। आए दिन दोनों बॉलीवुड इवेंट्स में साथ में स्पॉट किए जाते हैं। जिसकी वजह से फैंस ने कयास लगाए कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी सबके सामने अपना प्यार जाहिर नहीं किया। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Recommended Video

    Bollywood Actor Siddhart Malhotra हुए 37 के, जानिए कितनी है इनकी Networth | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+