Sidharth shukla: जब शाहरुख ने कहा था 'तुम शरीफ हो, मैंने नोट कर लिया...', जानिए क्या था किस्सा
मुंबई, 12 दिसंबर: अगर आज सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच होते तो वो अपना 41वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे होते। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का इसी 2 सितंबर को निधन हो गया था। उनके इस तरह से अचानक चले जाने से आज भी उनके फैंस और चाहने वाले सदमे में हैं। उनके फैंस को उनका जन्मदिन याद है और वो अभी भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि वो अब हमारे साथ नहीं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन के मौके पर आपको उस वक्त की याद दिलाते हैं जब उनकी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से दिल खोलकर तारीफ की थी। क्या था वो ना भूलने वाला पल जानिए...

'तुम शरीफ हो मैंने नोट कर लिया है'
सिद्धार्थ भारतीय टीवी के सबसे चहेती हस्ती थी। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान था। सिद्धार्थ टैलेंटेड एक्टर होने के साथ रियल लाइफ में काफी खुश मिजाज और कई सुपर हिट शोज और फिल्मों में काम करने वाले एक्टर थे। चाहे एक्टर आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उनकी यादें आज भी सोशल मीडिया पर कहीं ना कहीं घूमती नजर आ ही जाती हैं। आज सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में एक बार किंग खान ने उनसे कहा था कि 'तुम शरीफ हो मैंने नोट कर लिया है'।

'झलक दिखाला जा सीजन 6' में आए थे SRK
दरअसल, ये बात साल 2013 की है, जब उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखाला जा सीजन 6' में हिस्सा लिया था। शो में उस वक्त शाहरुख खान गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने सना सईद के साथ एक शानदार डांस परफॉर्मेंस दी थी। 'कुछ कुछ होता है' में अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी सना के साथ सिद्धार्थ का डांस देखने के बाद किंग खान से रहा नहीं गया और उन्होंने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए उनको एक शरीफ इंसान कहा। शाहरुख खान के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर एक्टर भी काफी खुश नजर आए थे।

तारीफ सुनकर शरमा गए थे सिद्धार्थ
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खाने ने उस वक्त सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा, 'तुम शरीफ हो मैंने नोट कर लिया है। तुमने ज्यादा मेरे सामने तो बदतमीज नहीं की। शाहरुख से तारीफ सुनकर सिद्धार्थ शरमा गए और उन्होंने कुछ देर के लिए स्वीकार भी कर लिया। बता दें कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का रोल सना सईद ने ही किया था, जो फिल्म में काफी पसंद की गई थी।

2 सितंबर को हुआ सिद्धार्थ का निधन
मालूम हो कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। उनके 41वें जन्मदिन पर उनके फैंस और चाहने वाले इंटरनेट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा कि हम आपको बहुत याद करते हैं, सिड। वहीं कई फैंस उनको जन्मदिन पर बहुत मिस कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला हर साल परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते थे, लेकिन शहनाज गिल के उनके लाइफ में आने के बाद वो शहनाज, मां, बहन और करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते थे।












Click it and Unblock the Notifications