Young Creative Director का ख़िताब हासिल कर चुके सिद्धार्थ, ला रहे 'पोशीदा', निर्देशक का बिहार से है ये कनेक्शन

Director Siddharth Ranjan News: सरकारी नौकरी से सियासत तक और भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड समेत अन्य क्षेत्रों में बिहार के युवाओं में हुनर की कमी नहीं है। हर तरफ प्रदेश का परचम लहराते रहते हैं। इसमें एक नाम बिहार से ताल्लुक रखने वाले एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की बात करने जा रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं, फैडल फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के ऑनर सिद्धार्थ रंजन की जिन्होंने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आज़माया, यंग क्रिएटिव डायरेक्टर का खिताब भी अपने नाम किया। अब वह नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

Director Sidharth Ranjan News

एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रंजन ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की, उन्होंने बताया कि बिहार से उनका ख़ास कनेक्शन क्या है और वह अब किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि भले ही मायानगरी मुंबई मेरी कर्मभूमि है, लेकिन (मोतिहारी) बिहार मेरी जन्मभूमि है।

आज मैं जो भी हूं और जहां भी हूं अपनी जन्मभूमि की वजह से हूं। इसलिए यहां (बिहार) से मेरा ख़ास कनेक्शन अंतिम सांस तक था, है और रहेगा। वहीं अपनी अपकमिंग फिल्म पर चर्चा करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि मानव तस्करी जैसे कई मुद्दे पर आए दिन फिल्म बनते रहती है। मैंने कुछ अलग कहानी पर काम किया है।

ऑर्गन ट्रैफिकिंग (शरीर के अंग को बेच देना) एक ज्वलंत मुद्दा है। समाज के लोगों को इस संबंध में जागरुक करने की ज़रूरत है। ताकि लोग ऑर्गन माफियाओं के झांसे में आने से बच सकें। इसी विषय पर फिल्म का निर्माण हुआ है, जो कि जल्द ही आप लोगों के बीच धमाका करने वाली है।

वेब सिरीज़ की पूरी कहानी तो आपको 'पोशीदा' देखने पर ही पता चलेगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा और एक अलग कहानी लोगों को पसंद आएगी। आप सभी लोग प्यार और आशीर्वाद देते रहें, ताकि मनोबल बढ़े और आप लोगों के बीच अच्छे-अच्छे विषय पर फिल्म ला सकूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+