VIDEO: 'अगली बार तमीज से नहीं बोलूंगा', अदिति के साथ थे सिद्धार्थ, अचानक पपाराजी पर भड़के
मुंबई: साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ का नाम पिछले कुछ दिनों से अदिति राव हैदरी के साथ जुड़ रहा है। उनको कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया, लेकिन दोनों ने अभी तक इस रिलेशन के बारे में खुलकर नहीं बोला है। वहीं दूसरी ओर बांद्रा में अदिति को छोड़कर आ रहे सिद्धार्थ फोटोग्राफर्स पर भड़क गए। इसके बाद उन्होंने सबके सामने ही उन्हें वार्निंग दे डाली। (वीडियो-नीचे)

सैलून के बाहर आए नजर
दरअसल सिद्धार्थ बांद्रा के एक सैलून में गए थे। वहां पर उन्होंने अदिति राव हैदरी को छोड़ा और फिर अपनी गाड़ी की ओर आने लगे। इसी दौरान पपाराजी ने दोनों की तस्वीरें साथ क्लिक करना चाहीं। वैसे तो ये आम बात है, लेकिन पता नहीं क्यों सिद्धार्थ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तुरंत फोटोग्राफर्स को दोबारा ऐसा नहीं करने की वार्निंग दी। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कह दी ये बात
सिद्धार्थ ने गुस्से में फोटोग्राफर्स को कहा कि बॉस मेरे को ये सब जमता नहीं है, मैं बाहर गांव (दूसरी जगह) का हूं। आप मेरी तरफ आ जाइए। आप यहां के लोगों का लो, चलो। सिद्धार्थ के कहने का मतलब था कि वो साउथ के हैं, इस तरह फोटो खींचना उनको पसंद नहीं, वो बॉलीवुड के स्टार्स की फोटो ऐसे लें। अंत में उन्होंने कहा कि अगली बार इतनी तमीज से नहीं बोलूंगा।

शादी में आए नजर
आपको बता दें कि पिछले साल महा समुद्रम के सेट पर सिद्धार्थ और अदिति की मुलाकात हुई थी। वहां से ही उनकी डेटिंग की खबरें आईं। हालांकि दोनों ने ना तो इस बात का खंडन किया है और ना ही पुष्टि। इसके अलावा पिछले साल दोनों को राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में एक साथ देखा गया था। सिद्धार्थ ने कई बार इंस्टाग्राम पर अदिति के साथ फोटो क्लिक कर स्टोरी भी लगाई।

फरहान के साथ जुड़ा था नाम
वहीं दूसरी ओर इसी साल अप्रैल में बर्थडे पर अदिति ने सिद्धार्थ के साथ फोटो शेयर की थी। उन्होंने उसके साथ लिखा कि "हैप्पी बर्थडे माय पिक्सी बॉय। हमेशा सपनों और यूनिकॉर्न का पीछा करने के लिए! वैसे इससे पहले अदिति का नाम फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications