Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Siddhant Chaturvedi: सारा तेंदुलकर से ब्रेकअप करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी हैं इतने अमीर, कैसे कमाते हैं पैसा?

Siddhant Chaturvedi Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि सिद्धांत ने अपनी गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर से ब्रेकअप कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस ब्रेकअप का फैसला खुद सिद्धांत ने ही लिया है।

सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी का ब्रेकअप
पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया था। उन्होंने अपनी फैमिलीज को भी एक-दूसरे से मिलवाया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Siddhant Chaturvedi Net Worth

सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद ही खत्म किया रिश्ता

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद ही इस रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों का ब्रेकअप हाल ही में हुआ है। सिद्धांत ही सारा के साथ ये रिश्ता खत्म करना चाहते थे और उन्होंने ये फैसला लिया है।

साल 2017 से सिद्धांत ने शुरू किया था एक्टिंग करियर

आपको बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर हैं। लोग उनकी दमदार एक्टिंग के दीवाने हैं। उन्होंने साल 2017 में कॉमेडी टेलीविजन सीरीज लाइफ सही है से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

सिद्धांत चतुर्वेदी का फिल्मी करियर

इसके बाद वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गली बॉय' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी भी मिली थी। इसके बाद वो 'बंटी और बबली 2', 'गहराइयां', 'फोन भूत', 'खो गए हम कहां' और 'युध्रा' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। फिलहाल वो 'धड़क 2' और 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी की कुल संपत्ति और कमाई

-सिद्धांत चतुर्वेदी ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत के दम पर ही सिद्धांत करीब 41 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक विज्ञापन के लिए 30 से 40 लाख रुपए वसूलते हैं। ऐसे में सिद्धांत एक महीने में करीब 12 लाख रुपये कमा लेते हैं।

-सिद्धांत चतुर्वेदी मुंबई के एक पॉश इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं। उनके घर की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी के पास उत्तर प्रदेश के बलिया में भी एक घर है। बलिया उनका होमटाउन भी है। जब सिद्धांत 5 साल के थे तब उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था।

-सिद्धांत चतुर्वेदी के पास बीएमडब्ल्यू 320डी है, जिसकी कीमत 48.29 लाख रुपये है।

कितने पढ़ें-लिखे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी?

सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई के गोकुलधाम हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सिद्धांत अपने पिता की तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे और इसलिए उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टर बनने के फैसला कर लिया था।

सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी की पहली मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई थी। सोशल मीडिया पर भी इनके रिश्ते की काफी चर्चा हुई है। फिलहाल दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।

नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ा था सिद्धांत का नाम

आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर से पहले सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ा चुका है। वहीं नव्या और सिद्धांत ने साल 2024 में ही ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि दोनों के अलग होने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+