Siddhaanth Vir Surryavanshi: नहीं रहे टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, 46 की उम्र में हुआ निधन
टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अब हमारे बीच नहीं रहे। जी हां, एक्टर का 46 की उम्र में ही निधन हो गया।
Siddhaanth Vir Surryavanshi Demise: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 की उम्र में निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर शुक्रवार को जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उनको अचानक हार्ट अटैक आया और वह गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर्स एक्टर को बचाने में नाकामयाब हुए।
Recommended Video

जिम में आया हार्ट अटैक
जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते थे। वह ज्यादातर अपना समय जिम में बिताते थे। शुक्रवार की सुबह एक्टर को जिम में एक्सरसाइज करते हुए अचानक हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर का अस्पताल में लगभग 45 मिनट तक इलाज चला। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर की जान नहीं बच पाई और एक्टर को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि, राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के बाद ये तीसरे सेलिब्रिटी हैं जिनका जिम में निधन हुआ है।
जय भानुशाली ने दी जानकारी
मशहूर टीवी होस्ट जय भानुशाली ने सिद्धांत वीर की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए'। जय भानुशाली अपने दोस्त के जाने से काफी दुखी हैं। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें इस जानकारी एक दोस्त से मिली है। यह खबर काफी दुखद है।












Click it and Unblock the Notifications