सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को याद कर इमोशनल हुईं बेटी दीजा, नोट में लिखा- पापा मैं सुन्न हो गई हूं....

बड़ी हिम्मत करके और आंसुओं को अपने दिल में समेटकर दीजा ने अपने पिता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को मुखाग्नि दी थी। अब दीजा ने अपने दिवंगत एक्टर पिता के लिए एक भावुक नोट लिखा है।

Siddhaanth Vir Surryavanshi Daughter: टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की गत 11 नवंबर को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके यूं अचानक चले जाने से सभी लोग हैरान हो गए हैं। 46 वर्षीय एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था। वह बेहोश हो गए थे। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन ये संभव नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एकदम फिट नजर आने वाले सिद्धांत के साथ अचानक ऐसा कुछ हो जाएगा। सिद्धांत की बेटी दीजा को उनका अंतिम संस्कार करते देख सब हैरान हो गए। आपको बता दें कि बड़ी हिम्मत करके और आंसुओं को अपने दिल में समेटकर दीजा ने अपने पिता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को मुखाग्नि दी थी। अब दीजा ने अपने दिवंगत एक्टर पिता के लिए एक भावुक नोट लिखा है।

बेटी दीजा ने लिखा पापा के लिए इमोशनल पोस्ट

बेटी दीजा ने लिखा पापा के लिए इमोशनल पोस्ट

दिवंगत एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की बेटी दीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पापा के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इस नोट में दीजा ने पापा के साथ बिताए अनमोल पल और मुश्किल वक्त में दिए गए साथ का जिक्र किया है। आपको बता दें कि दीजा के इस पोस्ट के गर एक शब्द में उनका दर्द और पिता को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा है। उनका ये पोस्ट पढ़कर किसी की भी रोना आ जाएगा। दीजा ने अपने पापा सिद्धांत के साथ कुछ प्यारी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दीजा ने लिखा- पापा मैं सुन्न हो गई हूं

दीजा ने लिखा- पापा मैं सुन्न हो गई हूं

दीजा का ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दीजा ने पापा के साथ अरने बचपन से लेकर बड़े होने तक की यादों को शेयर करते हुए लिखा है- मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा है कि आप इस दुनिया में नहीं हैं। पता नहीं मैं कैसे रिएक्ट करूं। मैं इसे अपने बारे में नहीं बनाना चाहती, लेकिन मैं पूरी तरह सुन्न हो गई हूं। मैं आपको लेकर कितना ज्यादा पजेसिव और हद से ज्यादा प्रोटेक्टिव थी। इस पोस्ट में लास्ट में जो वीडियो शेयर किया है, वह इस बात का उदाहरण है।

मेरे पापा को कोई टच नहीं कर सकता

मेरे पापा को कोई टच नहीं कर सकता

दीजा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- मैं किस तरह अपनी ही मां को आपसे दूर रखने की कोशिश कर रही थी क्योंकि कोई भी मेरे पापा को टच नहीं कर सकता। वह सिर्फ मेरे हैं। आप हमेशा मेरे बेस्ट फ्रेंड रहे। आप मेरी सारी प्रॉब्लम्स के बारे में सुनते थे। आप मुझे लड़कों से जुड़ी परेशानियों में भी सलाह देते थे। मुझसे हमेशा कहते रहते थे कि दीजू तुम पापा का गौरव हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में दीजा ने लिखा है- आपने मुझे इस बात का एहसास करवाया कि मैं जिंदगी में कुछ भी कर सकती हूं। मुझमें सबकुछ करने की काबिलियत है। बहुत सारे ऐसे वादे हैं जो मैंने भविष्य को लेकर आपसे किए थे पर अब शायद मैं उन्हें पूरे नहीं कर पाऊंगी। उन्होंने आगे लिखा- एक बात जानती हूं कि मैं अपनी कड़ी मेहनत करना बंद नहीं करूंगी मुझे आपको गर्व भी तो महसूस करवाना है। जब भी हमारी बात होती थी तो आप मुझे यह बताना कभी नहीं भूले कि आपको मुझ पर कितना गर्व महसूस होता है। यह बताना भी नहीं भूलते थे कि मैं छोटा या बड़ा, जो कुछ भी करती हूं उससे आपको कितनी खुशी मिलती है।

दीजा ने लिखा- पापा मुझे गाइड करते रहना

दीजा ने लिखा- पापा मुझे गाइड करते रहना

दीजा ने लिखा- मैं जानती हूं कि मेरी सफलताओं पर आप मुस्कुरा रहे होंगे। भले ही आप मेरे पास यहां नहीं हैं, पर मुस्कुराते हुए कह रहे होंगे- मेरी गुंडी रानी कितनी बड़ी हो गई। पापू का दिल गर्व से भर गया है। आई लव यू मेरी गुगली। दीजा ने अपने पोस्ट में बताया कि किस तरह पापा कहते थे कि वह 60 साल के भी हो जाएंगे तो बेहद हॉट लगेंगे। दीजा ने लिखा- मैं तब आपकी बातों पर हंसती थी, पर अब सोचती हूं कि काश इस विश को पूरा करने के लिए आप आज यहां होते। पापा मैं आपको मिस करती हूं। प्लीज आप खुश रहना और मुझे गाइड करते रहना क्योंकि मुझे आपकी हमेशा जरूरत पड़ेगी।

पत्नी अलेसिया ने भी लिखा था नोट

पत्नी अलेसिया ने भी लिखा था नोट

वहीं गत सोमवार को दिवंगत एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी अलेसिया राउत ने भी सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। अलेसिया ने अपने दिवंगत पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा था- मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और जब तक मैं जीवित हूं हमेशा करती रहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+