मौत से चंद सेकेंड पहले सिद्धांत ने की ये शिकायत, फिर जैसे ही बेंच पर बैठे... जिम में मौजूद शख्स का अहम खुलासा

सिद्धांत सूर्यवंशी की जब मौत हुई, उस वक्त वे जिम में थे। ऐसे में निधन के बाद से उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। हाल ही में जिम में मौजूद शख्स ने एक्टर को लेकर काफी चौंकाने वाली बात कही है।

Siddhaanth Suryavanshi Last Moments: टेलीविजन के पॉपुलर शो 'कुसुम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फेमस एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का कल यानी 11 नवंबर को अचानक निधन हो गया। हट्टे कट्टे एक्टर की अचानक मौत की खबर ने उनके परिवार समेत फैंस को भी शॉक कर दिया। उनके मौत के पीछे का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जब सिद्धांत की मौत हुई, तो उस वक्त वे जिम में थे। एक्टर की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस बीच सिद्धांत के निधन के पीछे की एक और वजह सामने आई है, जो काफी हद तक चौंकाने वाली है।

निधन से फैंस को लगा सदमा

निधन से फैंस को लगा सदमा

पूरी टीवी इंडस्ट्री को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब अचानक खबर मिली, कि पॉपुलर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। खबर काफी शॉकिंग थी, क्योंकि दिखने में इतने चंगे, हट्टे कट्टे एक्टर का अचानक इस तरह निधन होना अपने आप में शॉकिंग भी है।

मौत से पहले जिम में थे एक्टर

मौत से पहले जिम में थे एक्टर

सिद्धांत की जब मौत हुई, उस वक्त वे जिम में थे। ऐसे में निधन के बाद से उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम उसी जिम में गई, जहां सिद्धांत सूर्यवंशी वर्कआउट कर रहे थे। वहां एक शख्स ने टीम को बताया कि 11 नवंबर की दोपहर सिद्धांत जिम आए, तो उन्होंने सिर दर्द की शिकायत की थी।

शख्स ने किया खुलासा

शख्स ने किया खुलासा

सिद्धांत की बात सुनने के बाद ट्रेनर ने एक्टर को वर्कआउट ना करने की सलाह दी। लेकिन इसके बाद जैसे ही वे बेंच पर बैठे, एकदम से नीचे गिर पड़े। इसके बाद बेहोशी की हालत में उन्हें पास के कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने एक्टर को होश में लाने की पूरी कोशिश की।

'आधा वक्त जिम में ही बिताते थे'

'आधा वक्त जिम में ही बिताते थे'

लेकिन तब तक सिद्धांत दुनिया को अलविदा कह चुके थे। जिम के उस शख्स ने बताया कि एक्टर अपना आधा वक्त तो जिम में ही बिताया करते थे। उन्हें लंबे समय तक वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता था।

करीबी दोस्त ने बोली ये बात

करीबी दोस्त ने बोली ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, सूर्यवंशी की करीबी दोस्त और अभनेत्री विश्वप्रीत कौर ने कहा कि हमें इतना नहीं मालूम। हम आज जिम के बाद ही मिलने वाले थे। वो मेरे करीबी दोस्तों में से एक थे।

तो क्या डिप्रेशन में थे सिद्धांत?

तो क्या डिप्रेशन में थे सिद्धांत?

उन्होंने आगे कहा कि मैं अकसर उन्हें कहती थी कि योगा कर.. स्ट्रेस कम होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या एक्टर स्ट्रेस में थे? तो उन्होंने कहा कि कौन सा एक्टर नहीं है। वो बहुत ही तनाव में थे। ये शहर ही तनाव में है।

पॉपुलर सीरियल्स में किया काम

पॉपुलर सीरियल्स में किया काम

बताते चलें कि सिद्धांथ वीर सूर्यवंशी कसौटी जिंदगी की, जिद्दी दिल माने ना, ममता, जमीन से आसान तक और गृहस्थी जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुके हैं। करीबी दोस्तों का भी मानना है कि एक्टर पिछले कुछ दिन से तनाव में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+