Shyam Benegal: 8 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड, दिए इंडस्ट्री को बेहतरीन कलाकार, पढ़िए फिल्मी सफर

Shyam Benegal: फिल्म की दुनिया में खुद अपना मुकाम बनाने वाले श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) का सोमवार देर शाम निधन की खबर ने बॉलीवुड समेत पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई। बेनेगल लंबे समय से बढ़ती उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। अपनी कला जरिए दुनिया में लोहा मनवाने वाले बेनेगल भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे अपने फिल्मी आर्ट के जरिए हमेशा दुनिया में कला प्रेमियों और अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगे। श्याम बेनेगल ने अपने फिल्मी करियर के दौरान फिल्म इंडस्ट्री बेहतरीन फिल्में दी।

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया।
उन्होंने शहर के वोकहार्ट अस्पताल में शाम 6:38 बजे अंतिम सांस ली। बेनेगल लंबे समय से किडनी और बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। इसी महीने यानी 14 दिसंबर को ही उन्होंने 90वां जन्मदिन मनाया था। मनोरंजन जगत में अपने योगदान के लिए बेनेगल को भारत के श्रेष्ठ पुरस्कारों पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं कि श्याम बेनेगल की फिल्म और निजी जीवन से जुड़ा करियर कैसा रहा?

Shyam Benegal Career

श्याम सुंदर बेनेगल का जन्म 14 दिसम्बर 1934 को हैदराबाद के मिडिल क्लास परिवार में हुआ। वे मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर गुरुदत्त के कजिन हैं। श्याम के पिता को स्टिल फोटोग्राफी का शौक था। बेनेगल ने अर्थशास्त्र में एम.ए. कि डिग्री हासिल की, जिसके बाद वे फोटोग्राफी करने लगे। पहली फिल्म 'अंकुर' बनाने से पहले उन्होंने एड एजेंसियों के लिए कई एड फिल्में बनाई थीं। फिल्म और एड बनाने से पहले श्याम बतौर कॉपी राइटर काम किया करते थे।

करियर
कई दशको के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सेवाएं देने के दौरान बेनेगल ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन कलाकार दिए। उनके समय अभिनय करने वाले इंडस्ट्री के कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी शामिल हैं, जिन्होंने बेनेगल के निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की थी।

वॉलीवुड फिल्मों से पहले उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री, दूरदर्शन के धारावाहिक 'यात्रा', 'कथा सागर' और 'भारत एक खोज' का निर्देशन किया था।

श्याम बेनेगल के पास अवॉर्ड की लंबी लिस्ट
श्याम बेनेगल को 8 फिल्मों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके पास सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्म बनाईं। जिसमें जुबैदा, सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगोटन हीरो, नेताजी मंडी, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, वेलकम टु सज्जनपुर, आरोहन जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+