बार-बार शादी टूटने का पलक तिवारी पर हुआ बुरा असर, श्वेता तिवारी ने बताया कैसे बर्बाद हुई जिंदगी

Shweta Tiwari talks about daughter: श्वेता तिवारी अकसर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता को कई बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते देखा भी गया है। वे अकसर अपने एक्स हसबैंड के बारे में बात करती दिखी हैं। श्वेता का कई बार रिश्ता टूटा है और इसका असर उनकी जिंदगी पर काफी बुरा भी पड़ा है। अब हाल ही में श्वेता तिवारी ने पलक तिवारी ने पति से तलाक के बाद अपनी बेटी की परवरिश को लेकर बात कही है।

पलक तिवारी ने की बेटी की परवरिश की बात
श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ किसी से भी छिपी नहीं है। श्वेता की दो बार शादी हुई और दोनों ही बार एक्ट्रेस को प्यार में दर्द मिला। बता दें कि श्वेता तिवारी की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चली और दोनों रिश्ते ही ज्यादा लंबे नहीं टिक सके और उन्होंने पति से तलाक ले लिया। अब पहली बार श्वेता तिवारी ने बताया कि बेटी पलक तिवारी पर इन सब चीजों का क्या असर पड़ा। एक्ट्रेस ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है।

Shweta Tiwari

'बड़ी मुश्किलों से पलक तो पाला'
श्वेता तिवारी ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में अब्यूसिव मैरिज को लेकर बात कही है। एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने बड़ी मुश्किलों से अपनी बेटी को पाला। पलक को पालने में बड़ी परेशानियां हुईं। श्वेता ये सोचकर काफी परेशान हो जाती थीं कि इन सबका उनकी बेटी पर क्या असर पड़ेगा।

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं हमेशा पलक के बारे में सोचती थी और उसके बचपन के बारे में मेरे दिमाग में ख्याल आते थे। मगर मैंने सारी चीजों को पॉजिटिवली लिया और खुद को वैसे ही ढाला।

'वो बहुत मजबूत लड़की है'
एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को मजबूत बताते हुए कहा कि ये मेरी परवरिश कम और उसकी सेंसबिलिटी ज्यादा है। वो बहुत मजबूत लड़की है और जब तक आप अपने आप को फॉर ग्रांटेड नहीं लेंगे, तब तक आपको कोई और भी नहीं लेगा।

श्वेता आगे कहती हैं कि अगर आपको कई भी दिक्कत है तो आपको इसे खुद को सुलझाना है कोई भी आपकी मदद नहीं करने वाला। आपको हर मुद्दे को खुद ही सुलझाने की जरूरत है। मेरी जर्नी से मेरी बेटी इमोशनली स्ट्रॉन्ग हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+