'श्वेता तिवारी का शादी के बाद मुस्लिम मर्द से था संबंध', पहले पति का दावा, को-एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा
Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवानी गोसाईं इन दिनों 'रिश्तों में बड़ी गौरी' सीरियल में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में न सिर्फ अपने पुराने शो कसौटी जिंदगी की के अनुभव शेयर किए हैं बल्कि श्वेता तिवारी और सीजेन खान के कथित रिश्तों पर भी बेबाकी से बात की है।
शिवानी गोसाईं ने श्वेता तिवारी को लेकर कही ये बात
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और सीजेन खान के रिश्ते को लेकर हाल ही में श्वेता के पूर्व पति राजा चौधरी ने भी बड़ा दावा किया था। टेलीचक्कर से बातचीत में शिवानी गोसाईं ने उस दौर को याद किया जब वो श्वेता तिवारी और सीजेन खान के साथ 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में काम कर रही थीं।

श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ में मची थी उथल-पुथल
-शिवानी गोसाईं ने बताया कि श्वेता तिवारी का प्रोफेशनल फोकस जितना मजबूत था, उतना ही उनकी निजी जिंदगी में उथल-पुथल चल रही थी। शिवानी ने कहा- कई बार श्वेता को सेट पर इमोशनल होते देखा गया था। वह कभी रोती थीं, तो कभी गुमसुम रहती थीं। वो 36 घंटे तक लगातार शूट करती थीं।
-शिवाने ने कहा- उस समय शेव्ता की एक छोटी बेटी थी और उसकी पर्सनल लाइफ में भी काफी तनाव था। घर की जिम्मेदारियां, नया घर ढूंढना, बेटी की देखभाल, सब कुछ वह अकेले संभाल रही थीं। उनकी मां उस समय बेटी को संभालती थीं। एक यंग लड़की के लिए ये सब कुछ अकेले मैनेज करना आसान नहीं था।
श्वेता तिवारी-सीजेन खान को लेकर शिवानी का बड़ा बयान
शिवानी गोसाईं ने सीजेन खान और श्वेता तिवारी के बीच की कैमिस्ट्री को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- सेट पर हम एक्टर्स बहुत वक्त साथ बिताते हैं। ऐसे में एक कंफर्ट लेवल बनना स्वाभाविक है। कई बार लोग हंसी-मजाक और ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को गलत अर्थ में ले लेते हैं। मुझे निजी तौर पर कभी ऐसा नहीं लगा कि श्वेता और सीजेन के बीच कुछ चल रहा था और अगर था भी, तो वो सिर्फ उन्हीं को पता होगा।
श्वेता तिवारी और सीजेन खान की डेटिंग
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी और सीजेन खान जब एकसाथ टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी में' काम करते थे, तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था। हालांकि इस रिश्ते का अंत काफी दर्दनाक हुआ था। उस समय दोनों खुलेआम एक दूसरे की आलोचना करते नजर आते थे।
सीजेन खान ने दिया था शॉकिंग बयान
-सीजेन खान ने इंडिया फोरम्स से बातचीत में कहा था कि श्वेता तिवारी उनकी दोस्त तक नहीं हैं। उनका और श्वेता तिवारी का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। सीजेन खान ने कहा था- श्वेता तिवारी मेरी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती हैं। वो मेरी कुछ नहीं हैं और मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। मैं भविष्य में किसी के इतना करीब नहीं हो पाउंगा।
-सीजेन खान ने साफ कहा था- मेरे और श्वेता के के बीच प्रोफेशनल रिश्ता है। हम दोनों बस सेट पर ही मिलते हैं। साथ में शूट करते हैं। डायरेक्टर जब कट कहते हैं तो हम अपनी अपनी जगह चले जाते हैं। सीजेन ने ये कबूल किया था कि एक समय पर श्वेता और उनके बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा रिश्ता था। पर बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
'मैं सीजेन खान से नफरत करती हूं'
वहीं श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सीजेन खान के साथ उनकी बहुत सारी दिक्कतें थीं। श्वेता तिवारी ने साफ कहा था कि वह अपने को-एक्टर सीजेन खान से नफरत करती हैं। ये सब बकवास है। श्वेता तिवारी अपने को-एक्टर सीजेन खान को लेकर काफी गुस्सा थीं।
राजा चौधरी ने कही थी ऐसी बात
जानकारी के अनुसार हाल ही में श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने दावा किया था कि उनकी पत्नी का सीजेन खान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्होंने दोनों को साथ में देखा भी था।












Click it and Unblock the Notifications