जब Shweta Tiwari ने गंदे पानी में सांप के साथ बिताई पूरी रात, खतरनाक था वो मंजर, सुनाया किस्सा

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने करियर में अलग-अलग किरदार निभाकर फैंस के दिलों में जगह बनाई। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से मिली थी। जिसमें उन्होंने प्रेरण का रोल निभाया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने बताया कि एक शूट के दौरान वो रात भर जिंदा सांप के साथ पानी में रही थीं। लेकिन पूरी रात उन्हें इस बारे में पता ही नहीं चला। एक्ट्रेस ने बताया कि ये एक रोमांटिक सीन था जिसकी शूटिंग गंदे गटर वाले पानी में की गई थी।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी ने कहा कि, 'सीजेन और मुझे एक रोमांटिक सीन शूट करना था। ये तब की बात है जब शो के कुछ एपिसोड ऑन एयर हो चुके थे। सीन में ये था कि मुझे नदी में गिरना होता है और सीजेन मुझे बचाने के लिए आते हैं और वह भी पानी में कूद जाते हैं। जो कहानी थी उसके मुताबिक हम दोनों को पूरी रात पानी में ही रहना था।'

श्वेता तिवारी ने आगे कहा कि, 'हम लोग फिल्म सिटी वाली लेक में शूट कर रहे थे. रातभर हम दोनों पानी में रहे। जब सुबह हुई तो मैंने देखा कि झील बहुत ही गंदी थी। वहां कोने में बच्चे बैठकर पॉटी कर रहे थे। इतना ही नहीं मैंने सुबह वहां पर सांप को रेंगता हुआ देखा। जो कि शायद हमारे साथ पूरी रात पानी में रहा। ये मेरे लिए बेहद खौफनाक था।'

बता दें कि, कसौटी जिंदगी की शो 2001 में आया था और फैंस इसे काफी पसंद भी किया। एकता कपूर का ये सीरियल लगभग 7 साल तक चला था। इस शो के दौरान श्वेता तिवारी और सीजेन के अफेयर की भी खबरें सामने आई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने इसे महज अफवाह बताया था। आपको बता दें, श्वेता तिवारी आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+