43 साल की एक्ट्रेस का ऑनस्क्रीन दामाद संग जुड़ा था नाम, बुरी तरह हुईं बदनाम और फिर..... नर्क बन गई थी जिंदगी!

श्वेता तिवारी आज अपनी फिटनेस के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। मगर एक वक्त वो भी था, जब एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई। श्वेता सीरीयल में तो कमाल कर गईं, मगर उनकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा उथल-पुथल भरी ही रही। क्या आप जानते हैं कि एक दफा तो श्वेता तिवारी के अफेयर की खबरों ने बवाल मचाकर रख दिया था।

श्वेता तिवारी की फिटनेस पर भला कौन फिदा नहीं है। वे एक कमाल की फिटनेस फ्रीक होने के साथ-साथ शानदार अदाकारा भी रही हैं। बेटी पलक के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी शानदार है। मगर क्या आप जानते हैं कि श्वेता तिवारी शादीशुदा जिंदगी में उतनी लकी नहीं रहीं। बता दें कि श्वेता की दो शादियां हुई हैं।

Shweta

पहली शादी श्वेता की राजा चौधरी से हुई थी, जिनके साथ एक्ट्रेस का साल 2012 में तलाक भी हो गया। इसके बाद दूसरी शादी उनकी अभिनव कोहली से हुई। मगर ये शादी भी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी। श्वेता अपनी दूसरी शादी टूटने के बाद भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गई थीं।

बताते चलें कि श्वेता ने एक्टर वरुण कस्तूरिया संग काम किया है, जो उनके ऑन स्क्रीन दामाद भी बने थे। मगर फिर खबरें उड़ीं कि एक्ट्रेस का वरुण संग अफेयर चल रहा है। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्होंने इन अफेयर की खबरों की आग को हवा देने का काम किया।

दरअसल, टेलीविजन के मशहूर शो अपराजिता में श्वेता वरुण कस्तूरिया की सास के रोल में नजर आई थीं। वरुण श्वेता से उम्र में 10 साल छोटे हैं। वरुण ने जब श्वेता संग फोटो शेयर की थी तो हैशटैग देते हुए सन भी लिखा था, जिसे देखते ही लोगों ने दोनों को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि क्या श्वेता अपने बेटे की उम्र के लड़के को डेट करेंगी? वहीं एक ने कहा कि ये तो संतूर वाली मम्मी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+