श्वेता तिवारी को मिली बेटे रेयांश की कस्टडी, पति अभिनव की अर्जी खारिज लेकिन...
मुंबई, 01 अक्टूबर। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी को बड़ी सफलता और राहत मिली है, दरअसल बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें उनके बेटे रेयांश की कस्टडी सौंप दी है। अब उनके पांच साल के बेटे को उनसे कोई अलग नहीं कर सकता है। हालांकि उनके पति अभिनव कोहली भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हर दिन आधे घंटे अपने बेटे से बात कर पाएंगे और वीकेंड पर वो बेटे से दो घंटे की मुलाकात भी कर सकते हैं।

श्वेता तिवारी को मिली बेटे रेयांश की कस्टडी
लेकिन जब वो बेटे से मिलेंगे तो श्वेता या उनके परिवार का कोई मेंबर रेयांश के साथ होना चाहिए। कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताते हुए श्वेता तिवारी ने कहा कि ' मैं कोर्ट के इस फैसले से बहुत ज्यादा खुश हूं, बस मैं यहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे सुरक्षित रहें, पिछले दो सालों में, मैं जहां-जहां भी रेयांश के साथ गई तो अभिनव ने मुझे हर जगह फॉलो किया और हर बार हंगामा खड़ा कर दिया। ये मेरे और रेयांश के लिए कितना कष्टकारी था, ये सिर्फ मैं ही जानती हूं।'

'मैंने अभिनव को बेटे से अलग करने की कोशिश नहीं की'
इसके बावजूद मैंने कभी भी अभिनव को बेटे से अलग करने की कोशिश नहीं की बल्कि अभिनव ने मुझे बदनाम करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। उसने हर जगह मुझे परेशान किया। मुझ पर बेशर्म, लापरवाह और बिजी मां का आरोप लगाया, अब जब मेरे बच्चों के साथ उनके पिता नहीं हैं तो मुझे ही तो अपना और अपने परिवार का आर्थिक बोझ संभालना होगा ना, ऐसे में अगर मैं अपने बच्चों के सुखी भविष्य के लिए काम करती हूं और उन्हें एक अच्छी लाइफस्टाइल देना चाहती हूं तो इसमें गलत क्या है?, मैं खुश हूं कोर्ट ने मेरे साथ न्याय किया।

'श्वेता एक बिजी, लापरवाह और बुरी मां है'
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी पर उनके पति अभिनव कोहली ने महात्वाकांक्षी महिला का आरोप लगाया था, उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी थी कि 'श्वेता एक बिजी, लापरवाह और बुरी मां है, ऐसे में उसके पास मेरा बेटा नहीं रहना चाहिए।' हालांकि कोर्ट ने अभिनव की अर्जी खारिज कर दी और श्वेता को बेटे की कस्टडी सौंप दी।

'मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं'
उधर कोर्ट के फैसले के बाद अभिनव कोहली ने कहा कि 'मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं, कम से कम अब मुझे कोई भी मेरे बेटे से मिलने से तो नहीं रोकेगा ना, मैं पिछले 11 महीने से अपने बेटे से नहीं मिला हूं, मैं बता नहीं सकता कि मैं उसके लिए कितना तड़पा हूं।'
अभिनव कोहली के साथ श्वेता तिवारी की ये दूसरी शादी थी
आपको बता दें कि अभिनव कोहली के साथ श्वेता तिवारी की ये दूसरी शादी थी, जो कि टूट गई। उनकी पहली शादी टीवी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटी पलक है। शादी के कुछ वक्त के बाद श्वेता-राजा में विवाद होने लगा। श्वेता ने राजा चौधरी के ऊपर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। उस वक्त भी श्वेता को बच्चे की कस्टडी के लिए लड़ना पड़ा था, हालांकि कोर्ट ने पलक की कस्टडी उन्हें सौंप दी थी।

घरेलू हिंसा का आरोप
राजा चौधरी से तलाक होने के बाद श्वेता ने अपने काम पर फोकस किया और वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री बन गईं और इसी दौरान उनकी लाइफ में अभिनव कोहली की एंट्री हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और तीन साल के रिलेशनशिप के बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव से शादी कर ली और अभिनव ने भी श्वेता-पलक को दिल से अपना लिया।
साल 2016 में श्वेता ने बेटे को जन्म दिया
साल 2016 में श्वेता ने बेटे को जन्म दिया और साल 2017 से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। श्वेता का कहना है कि 'अभिनव उनकी बेटी पलक के साथ काफी खराब बर्ताव करते थे वो किसी तरह सबकुछ सही करने में लगी थीं लेकिन वो फेल हो गईं।' बता दें कि साल 2019 में श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और तब से ही श्वेता-अभिनव में विवाद चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications