क्या श्वेता तिवारी ने कर ली तीसरी शादी? करवा चौथ पर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मचा बवाल
Shweta Tiwari Karwa Chauth: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती की लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।
44 की उम्र में श्वेता तिवारी की खूबसूरती
श्वेता तिवारी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि खूबसूरती के मामले में वह किसी भी हीरोइन को मात दे सकती हैं। हाल ही में करवाचौथ के मौके पर श्वेता तिवारी बैंगनी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

श्वेता तिवारी का लहंगा लुक
श्वेता तिवारी का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों की मानें तो वह लहंगे में कहर ढा रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शानदार बैंगनी रंग का लहंगा पहनकर कई फोटोज शेयर की हैं। श्वेता तिवारी की नई फोटोज में उनका ग्लैमर साफ झलक रहा है।
पारंपरिक लुक में श्वेता का बोल्ड फैशन
श्वेता तिवारी के बैंगनी रंग के लहंगे में मोतियों, क्रिस्टल और सीक्विन का काम किया गया था जिसका शाही टच साफ झलक रहा था। इसके साथ श्वेता ने एक भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज चुना था जो राजसी ठाठ बिखेर रहा था। ब्लाउज में सिल्वर कढ़ाई है। पारंपरिक लुक में भी एक्ट्रेस का बोल्ड फैशन सबको पसंद आ रहा है।
करवा चौथ पर श्वेता तिवारी ने ढाया कहर
इससे पहले करवा चौथ के दिन श्वेता तिवारी ने पिंक साड़ी पहने हुए फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने एक्ट्रेस से काफी अजीब सवाल पूछे थे। श्वेता से पूछा जा रहा था कि आखिर उन्होंने किसके लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। कई लोग तो उनकी गुपचुप तीसरी शादी की भी बात कर रहे थे।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
श्वेता तिवारी की 2 शादियां श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी सिंगल मदर के रूप में ही बेटी पलक और बेटे रेयांश की परवरिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications