'श्वेता तिवारी एक झूठी औरत है, वह ऐसा गेम खेलती है कि...', दूसरे पति अभिनव कोहली ने खोली एक्ट्रेस की पोल
Shweta Tiwari and Abhinav Kohli: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। श्वेता तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। दोनों शादियों से श्वेता तिवारी के दो बच्चे, बड़ी बेटी पलक और छोटा बेटा रेयांश हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी की शादियां टूट चुकी हैं और वह अपने दोनों बच्चों की अकेले की परवरिश कर रही हैं।

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।
श्वेता तिवारी की दूसरी शादी
श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी अभिनव कोहली से की थी। इसके बाद बेटे रेयांश की मां बनीं। हालांकि बेटे को जन्म देने के बाद श्वेता ने अभिनेव से तलाक ले लिया था। खबर है कि श्वेता तिवारी के दूसरे पति अभिनव कोहली ने एक्ट्रेस पर झूठ बोलने और मीडिया के सामने विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया था।
श्वेता तिवारी के दूसरे पति अभिनव कोहली का बड़ा बयान
वहीं अभिनव कोहली ने अपने बेटे रेयांश से मिलने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर आरोप लगया था कि एक्ट्रेस ने उन्हें बेटे रेयांश से 9 महीने तक नहीं मिलने दिया था।
अभिनव कोहली ने श्वेता पर लगाया था ऐसा आरोप
श्वेता तिवारी के दूसरे पति अभिनव कोहली ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस ने किसी फर्जी काउंसिलर की रिपोर्ट दिखाकर ये दावा किया था कि रेयांश उनसे डरता है और इसलिए एक्ट्रेस उसे पिता से नहीं मिलने देती है।
'श्वेता तिवारी को 100 से ज्यादा ईमेल भेजे थे'
अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर ये आरोप भी लगाया था कि उन्होंने श्वेता तिवारी को 100 से ज्यादा ईमेल भेजे थे। बेटे से मिलने के लिए मिन्नतें की थीं लेकिन वह राजी नहीं हुईं। अभिनेव ने कहा था कि वह बेटे से मिलने के लिए श्वेता के पैर पकड़ने के लिए भी तैयार हो गए थे।
'पिता होने का फर्ज भी निभाया था'
अभिनल कोहली ने दावा किया था कि पलक तिवारी उनकी सौतेली बेटी थी लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटे रेयांश और पलक में कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने हमेशा पलक को अपनी बेटी माना। उन्होंने पिता होने का फर्ज भी निभाया था।
श्वेता ने अभिनव कोहली पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
अभिनेव कोहली ने इंटरव्यू में कहा था कि श्वेता ने उन्हें हमेशा अपने दोनों बच्चों से दूर रखने की कोशिश की है ताकि बच्चे उन्हें याद न रख सकें। दूसरी तरफ साल 2019 में श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उनसे तलाक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications