'श्वेता तिवारी का पहला पति पागल था, उसे Kiss किया लेकिन', इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने खोली राजा चौधरी की पोल
Sambhavna Seth: बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। संभावना सेठ ने ज्यादातर आइटम सॉन्ग्स पर डांस किया है, जो सुपरहिट साबित हुए हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं संभावना सेठ
पिछले कुछ समय से संभावना सेठ आईवीएफ के जरिए मां बनने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि वो अभी तक सफल नहीं हो पाई हैं। संभावना सेठ ने अभी काम करना भी कम कर दिया है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी के साथ था अफेयर
आपको बता दें कि एक समय था जब संभावना सेठ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी के साथ अफेयर में थी। दोनों के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे थें। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया गया था कि संभावना सेठ और राजा चौधरी ने एक दूसरे को किस किया था और साथ में रोमांटिक डांस भी किया था।
राजा चौधरी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में संभावना सेठ ने अपनी लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाला खुलासे किए थे। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया था कि राजा चौधरी के साथ उनका रिलेशन था या नहीं, तो एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की थी।
संभावना सेठ ने कहा- राजा को किया था Kiss
जानकारी के अनुसार बिग बॉस 2 में संभावना सेठ और राजा चौधरी एकसाथ बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसी शो में उनके बीच अफेयर की बात शुरू हुई थी। कहा गया था कि दोनों ने इसी शो में एक दूसरे को किस किया था और साथ में रोमांटिक डांस भी किया था।
'राजा किसी के बस का आदमी नहीं है, वो पागल है'
-संभावना सेठ ने कहा था- राजा चौधरी के साथ ऐसा मत करो यार। अगर मेरी लाइफ में अविनाश नहीं होता तो कोई नहीं होता। इस धरती पर राजा चौधरी आखिरी पुरुष होते तो मैं कुंवारी रहना पसंद करती। वो किसी के बस का आदमी नहीं है, वो पागल है।
-संभावना सेठ ने आगे कहा था- बिग बॉस में पूरा कंटेंट टीआरपी के लिए दिखाया जाता है। शो में रोमांस, अफेयर या ऐसी चीजें दिखाने के साथ टीआरपी बढ़ जाती है। शो में रोमांटिक डांस हो या कोई किस वाला सीन, वो सबकुछ टीआरपी के लिए कंटेस्टेंट को करना जरूरी होता है। वही मैंने भी किया लेकिन अफेयर नहीं था।
श्वेता तिवारी-राजा चौधरी की शादी और तलाक
-श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था।
-श्वेता तिवारी से शादी के एक साल बाद ही दोनों की एक बेटी, पलक तिवारी हुईं। इसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। श्वेता तिवारी ने कैमरे के सामने बताया था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे। राजा को शराब और सिगरेत की लत लगी हुई थी। नशा करने के बाद राजा एक्ट्रेस को खूब पीटते थे। ऐसे में शादी के 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications