'मुझे फ्लैट दो, मैं बेटी दूंगा' श्वेता तिवारी के पहले पति ने तलाक के बदले रखी ऐसी डिमांड, किया बेटी का सौदा
Shweta Tiwari Raja Chaudhary Divorce: मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने दम पर पहचान बनाई और आज वह घर-घर फेमस हो चुकी हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। श्वेता तिवारी की दो बार शादी हुई लेकिन दोनों ही असफल रही।
साल 1998 में श्वेता तिवारी की शादी राजा चौधरी से हुई थी। लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। जब पलक तिवारी का जन्म हुआ था तो उसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थीं। तलाक की वजह से दोनों ने कई सालों तक कोर्ट के चक्कर भी काटे थे।

श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि राजा चौधरी से तलाक लेना उनके लिए काफी मुश्किल था। इस वजह से वह कई समय तक परेशान भी थीं लेकिन जब अंत में जज ने ये कहा कि तलाक मंजूर किया जाता है तो वह उस दिन काफी खुश थीं। हालांकि मामला यहीं नहीं थमा राजा चौधरी ने तलाक के बाद श्वेता तिवारी से एक ऐसी शर्त रखी जो ना चाहकर भी एक्ट्रेस को माननी पड़ी।
श्वेता तिवारी ने खुलासा किया था कि राजा चौधरी से अलग होने के लिए उन्होंने 93 लाख का फ्लैट दिया था। राजा ने उनसे कहा था कि, "प्रॉपर्टी के लिए अपनी बेटी को छोड़ दूंगा, तुम मुझे फ्लैट दो, मैं तुम्हें तलाक दूंगा।" एक्ट्रेस उनकी ये बात सुनकर हैरान रह जाती हैं। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह पलक के लिए कुछ भी करेंगी।
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने शादी के बाद एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसकी कीमत 93 लाख थी। ये दोनों के नाम पर थी लेकिन राजा चाहते थे कि श्वेता ये उनके नाम पर कर दें। राजा की ये बात मानते हुए श्वेता ने उनको ये फ्लैट दे दिया। लेकिन इसके बदले उन्होंने शर्त रखी थी कि राजा कभी पलक से नहीं मिलेंगे। राजा से अलग होने के बाद अभिनव कोहली से साल 2013 में दूसरी शादी की थी लेकिन ये भी रिश्ता टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications