'श्वेता का नौकर आया और जबरदस्ती....' एक्स हसबैंड ने श्वेता तिवारी पर लगाए थे गंभीर आरोप, कही थी ऐसी बात

Abhinav Kohli allegations on Shweta Tiwari: अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए मशहूर श्वेता तिवारी को शायद ही कोई नहीं जानता होगा। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, मगर वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती। श्वेता अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रही हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक दफा श्वेता के एक्स हसबैंड ने उनपर काफी चौंकाने वाले आरोप लगाए थे।

बुरे दौर पर खत्म हुआ रिश्ता
सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि श्वेता तिवारी ने दो शादियां की थीं। मगर दोनों में से एक भी नहीं टिक सकी। श्वेता ने पहली शादी साल 2007 में राजा सिंह से की थी। दोनों का रिश्ता अच्छा खासा था। मगर एक बहुत ही बुरे दौर पर आकर खत्म हुआ। श्वेता ने पति पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए और फिर फाइनली इस रिश्ते से वे बाहर निकल गईं।

Shweta tiwari

दूसरे पति का फूटा गुस्सा
इसके बाद श्वेता की लाइफ में साल 2013 में दोबारा प्यार की एंट्री हुई। अभिनव कोहली से श्वेता ने दूसरी शादी की। मगर किस्मत इस कदर खराब रही कि ये रिश्ता भी नहीं चल सका। मगर इस शादी के टूटने के बीच एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा, जो अभिनव कोहली का था। इसमें उन्होंने श्वेता को लेकर काफी कुछ कहा था।

श्वेता ने भी लगाए आरोप
साल 2016 में श्वेता तिवारी मां बनीं। दोनों ने बेटे रेयांश का वेलकम किया। मगर बेटे के होने के 1 साल बाद ही दोनों की शादी में खटास आने लगी। साल 2019 का समय था, जब 'दैनिक भास्कर' संग बातचीत में श्वेता तिवारी ने दूसरे पति अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

बेटे को लेकर अभिनव ने कही ये बात
हालांकि अपने बचाव में अभिनव भी पीछे नहीं हटे और खुद पर लगे आरोपों पर बड़ी ही बेबाकी से बयान दिया। उन्होंने सबसे पहले तो श्वेता के सभी आरोपों को झूठ बताया और फिर कहा कि वे उन्हें बेटे रेयांश से मिलने नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि वे और श्वेता अलग-अलग बिल्डिंग में रहते हैं।

'जबरदस्ती मेरे बेटे को ...'
इसको बाद उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का मौका था, जब मैं बेटे से मिला था। सभी लोग पतंग उड़ा रहे थे। इतने में श्वेता का नौकर आया और जबरदस्ती मेरे बेटे को वहां से ले गया। जब मैंने रोका तो मेरे साथ धक्का मुक्की की गई। अभिनव ने कहा कि तब श्वेता वहां मौजूद नहीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+