बोलीं श्वेता तिवारी- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं', मचा बवाल, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली, 27 जनवरी। अपने जलवों से लोगों को चारों खाने चित करने वाली टीवी की खूबसूरत और सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी ने एक विवादित बयान दिया है जिसकी वजह से वो आलोचनाओं के घेरे में हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान श्वेता तिवारी भगवान को लेकर आपत्तिजनक बात कह दी थी, जिस पर हल्ला मचा गया है। दरअसल श्वेता ने भोपाल में फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज पर मंच पर एक डिस्कशन कार्यक्रम में मजाक करते-करते हुए कह दिया कि 'मेरी ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं।'

श्वेता तिवारी- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं'

श्वेता तिवारी- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं'

श्वेता का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुुआ वो लोगों के निशाने पर आ गईं। वहीं एक्ट्रेस श्वेता के विवादित बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए कहा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच करने के आदेश दिया है और कहा है कि 'इस तरह का आपत्तिजनक बयान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

सोशल मीडिया पर भी बवाल बच गया

सोशल मीडिया पर भी बवाल बच गया

श्वेता का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भी बवाल बच गया है। बहुत सारे लोगों ने श्वेता तिवारी की कड़ी आलोचना की है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि 'ऐसे बेशर्मों को तो बाय काट करना चाहिए' तो एक यूजर ने लिखा कि 'किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना किसी भी तरह उचित नहीं' तो किसी ने लिखा कि 'कुछ लोग अपने मतलब के लिए कुछ भी कहते हैं।'

Recommended Video

    Shweta Tiwari ने Bra से भगवान को जोड़ा, जिसके बाद मच गया बड़ा बवाल | वनइंडिया हिंदी
    अपनी हॉटनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं श्वेता

    अपनी हॉटनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं श्वेता

    गौरतलब है कि 'बिगबॉस 4' की विजेता और टीवी की प्रेरणा कही जाने वाली श्वेता तिवारी अपनी हॉटनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही उन्होंने कई फोटोशूट कराए , जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए थे लेकिन ये पहली बार है कि वो अपने किसी विवादित बयान के कारण लोगों के निशाने पर आई हैं।

    दो बच्चों की मां हैं श्वेता तिवारी

    हालांकि दो बच्चों की मां श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लोगों के बीच हमेशा चर्चा के केंद्र में रहती हैं। उन्होंने दो बार शादी की और दोनों ही शादी टूट गई। दोनों बार उन्होंने अपने पतियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और दोनों ही बार उन्हें अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। लेकिन इन दिनों अपने पर्सनल दर्द को भूलकर श्वेता बहुत सारे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। फिलहाल अपने इस विवादित बयान पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+