क्या Shweta Tiwari हैं तीन बच्चों की मां? इस हसीना ने खोल दिया एक्ट्रेस का बड़ा राज, मिलती है एक दूसरे से शक्ल
Shweta Tiwari Viral Post: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने दो बार शादी की लेकिन दोनों ही असफल रही। लेकिन शादी टूटने के बाद भी वह अकेले अपने दोनों बच्चों का ख्याल रख रही हैं।
श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं ये हर कोई जानता है। उनकी बेटी पलक तिवारी पहले पति राजा चौधरी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी जिससे बेटा रेयांश हुआ। दोनों बच्चे एक्ट्रेस के साथ ही रहते हैं। इस बीच एक हसीना ने श्वेता तिवारी के साथ पोस्ट शेयर कर उनको अपनी मां बताया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर 'मेरा बलम थानेदार' फेम श्रुति संजीव चौधरी हुईं ने श्वेता तिवारी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी मां बताया है। अब इस पोस्ट को देख फैंस कंफ्यूज हो गए कि दोनों की एक दूसरे से शक्ल भी मिलती है और वह श्वेता को अपनी मां बता रही हैं।
इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग श्रुति को श्वेता तिवारी की तीसरी बेटी बता रहे हैं। क्योंकि इस हसीना को देखकर हर कोई कह रहा है कि ये श्वेता की तरह लग रही है। दरअसल, ये हसीना कोई और नहीं बल्कि श्वेता की को-स्टार हैं। दोनों ने साथ में सीरियल 'मैं हूं अपाराजिता' में काम किया है।
बता दें कि, 'मैं हूं अपाराजिता' में श्रुति ने श्वेता की बेटी की किरदार निभाया था। वह उनकी ऑनस्क्रीन मां है और श्वेता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। इस पोस्ट को शेयर कर श्रुति ने लिखा है, 'आप हमेशा मेरी मां और मैं हमेशा आपकी बच्ची रहूंगी। आई लव यू टू द मून एंड बैक।' श्रुति ने जब ये तस्वीरें शेयर की, तो लोगों ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए। बता दें कि, श्रुति की उम्र महज 15 साल की है और वह फिलहाल 'मेरा बालम थानेदार' सीरियल में नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications