श्वेता तिवारी ने इस हैंडसम शख्स के साथ मनाई दिवाली, सोशल मीडिया पर मची सनसनी, कौन हैं ये 'खास'?
Shweta Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज सिंगल मदर बनकर जिंदगी काट रही हैं।
श्वेता तिवारी अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं
आपको बता दें कि 44 साल की श्वेता तिवारी 2 बच्चों, एक बेटी और एक बेटे की मां हैं। श्वेता तिवारी ने 2 शादियां की थीं और दोनों ही दर्दनाक साबित हुईं। फिलहाल श्वेता तिवारी अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

लोग श्वेता तिवारी की खूबसूरती के दीवाने हैं
श्वेता तिवारी की उम्र भले ही 44 साल हो लेकिन लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। लोग उनकी अदाओं पर फिदा हैं। यही कारण है कि एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।
दिवाली पार्टी में श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज
वहीं श्वेता तिवारी हर बार की तरह इस बार भी दिवाली सेलिब्रेशन में सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ अपने करीबी दोस्त के घर आयोजित दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं,जहां उनका ग्लैमरस लुक और एनर्जेटिक अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।
ब्लैक-गोल्ड साड़ी में दिखा श्वेता तिवारी का लॉयल लुक
-श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली पार्टी के कई खूबसूरत मोमेंट्स शेयर किए हैं। गोल्डन-ब्लैक साड़ी में सजी श्वेता तिवारी का लुक बिल्कुल रॉयल लग रहा था। उनके बाल खुले थे और उन्होंने लाइट ज्वैलरी के साथ अपना लुक पूरा किया था।
-इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा था- पटाखों से भी ज्यादा तेज वाइब्स। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें और वीडियोज देखकर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें क्लासिक ब्यूटी कह रहा है तो कोई फॉरएवर यंग क्वीन।
डांस और मस्ती में छाया श्वेता तिवारी का अंदाज
-पार्टी के वीडियो में श्वेता तिवारी एक्टर विकास कलंत्री के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने मिलकर पार्टी का माहौल और भी जीवंत बना दिया था। इसके अलावा, श्वेता तिवारी ने अपनी पुरानी दोस्ती को याद करते हुए कुछ मजेदार तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वह वरुण कस्तूरिया के साथ पोज देती और ठहाके लगाती दिख रही हैं।
-एक वीडियो में श्वेता तिवारी अपने दोस्तों के साथ कराओके सेशन में गुनगुनाती नजर आती हैं, जबकि दूसरे क्लिप में वह सभी पानी पुरी पार्टी का मजा लेते दिखाई देते हैं। फैंस को ये सारे पलों में श्वेता की एनर्जी और पाजिटिविटी खूब पसंद आई।
कौन हैं वरुण कस्तूरिया? श्वेता संग दिखी स्पेशल बॉन्डिंग
-सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी और वरुण कस्तूरिया की साथ वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कई फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर यह शख्स कौन है। दरअसल, वरुण कस्तूरिया और श्वेता तिवारी पहले भी साथ काम कर चुके हैं।
-दिलचस्प बात य है कि श्वेता ने ऑनस्क्रीन वरुण की मां का किरदार निभाया था। रियल लाइफ में भी दोनों के बीच बेहद दोस्ताना रिश्ता है। दोनों की केमेस्ट्री और मस्ती भरे पलों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
श्वेता और पलक की जोड़ी बनी पार्टी की हाइलाइट
-श्वेता तिवारी के साथ उनकी बेटी पलक तिवारी भी दिवाली पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां श्वेता ने ट्रेडिशनल लुक चुना था, वहीं बेटी पलक वेस्टर्न आउटफिट में ग्लैमरस लग रही थीं। दोनों मां-बेटी की जोड़ी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।
-पार्टी से शेयर की गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि श्वेता तिवारी और पलक तिवारी ने साथ मिलकर इस फेस्टिव सीजन को खुलकर इन्जॉय किया। हर बार की तरह इस बार भी श्वेता तिवारी ने साबित कर दिया कि चाहे स्क्रीन पर हों या रियल लाइफ में, उनकी चार्म और ग्रेस बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications