क्या इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं पलक तिवारी? श्वेता तिवारी ने बताई सच्चाई, कहा-'हर लड़के के साथ...'

Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हैं। पिछले साल 2023 में फिल्म किसी का भाई किसी की जान से एक्ट्रेस ने एक्टिंग में कदम रखा।

पलक तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार लंच डेट और पार्टी में साथ देखा गया है। अब इन अफवाहों पर पलक की मां श्वेता तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है।

Palak Tiwari

Galatta को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के रिलेशनशिप की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, 'पलक अभी स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन कल कोई कमेंट या आर्टिकल उनके स्लेफ कॉन्फिडेंस को ठेस पहुंचा सकता है। वह अभी भी बच्ची है और कई बार इन चीजों से परेशान हो जाती हैं। जैसे उसका हर दूसरे लड़के के साथ अफेयर हो!'

पलक तिवारी ने आगे कहा कि, 'मुझे भी नहीं पता कि वह ये सब कब तक बर्दाश्त करेंगी। यहां तक ​​कि वह अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी हैरान हैं। वह इसका मज़ाक उड़ाती है, लेकिन कई बार चीजें उसे परेशान कर सकती हैं।'

श्वेता तिवारी ने आगे बेटी पलक की स्लिम फिगर पर नेगेटिव प्रतिक्रिया पर बयान देते हुए कहा कि, 'यह उसे परेशान भी नहीं करता है। शुरू में उसे यह महसूस होता था, लेकिन अब वह जानती है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो उसके जैसे दिखते हैं और उसके जैसा दिखना चाहते हैं। वह जानती है कि उसने बहुत मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।'

बता दें कि, साल 2023 में पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन पलक की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। अब खबर है कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+