श्वेता तिवारी ने सबके सामने बिकिनी में किया था ऐसा काम, वायरल हुआ था नहाने का ये वीडियो

श्वेता तिवारी ने उस वक्त सभी लोगों को चौंका दिया था जब एक टीवी शो में वह साड़ी छोड़कर बिकिनी में नजर आई थीं।

मुंबई, 4 अक्टूबरः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वालीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 42 वर्षीय श्वेता तिवारी न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि 2 बच्चों की मां भी हैं। श्वेता तिवारी की लाइफ में स्टारडम और फेम के साथ साथ बहुत सारी मुश्किलें भी आई हैं। वह एक समय पर अच्छी एक्ट्रेस तो बन गईं लेकिन विवादों ने उनका पीछा कभी नहीं छोड़ा। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी रहती हैं। आज टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं श्वेता तिवारी के एक वायरल वीडियो के बारे में जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

जंगल में बिकिनी पहनकर नहाईं श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने उस वक्त सभी लोगों को चौंका दिया था जब एक टीवी शो में वह साड़ी छोड़कर बिकिनी में नजर आई थीं। लोग उस समय श्वेता तिवारी को टीवी की संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली के तौर पर ही जानते थे। ऐसे में लोग श्वेता तिवारी को बिकिनी में देखकर हैरान रह गए थे। आपको बता दें कि सोनी पर आए रिएलिटी शो 'इस जंगल से मुझे बचाओ' में एक्ट्रेस खुले में बिकिनी पहनकर नहाती हुई नजर आई थीं। उनके नहाने का ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए थे।

विवादों से घिरी रहती हैं श्वेता तिवारी

अधिकतर समय टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी विवादों से घिरी हुईं नजर आती हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने काफी कम उम्र में प्रोड्यूसर और एक्टर रह चुके राजा चौधरी से शादी कर ली थी। उन दोनों की एक बेटी, पलक भी है जो अब अपनी मां श्वेता के साथ ही रहती हैं। बाद में श्वेता और राजा का तलाक हो गया था। हालांकि दोनों का तलाक से पहले काफी झगड़ा हुआ था जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

श्वेता तिवारी कर चुकी हैं दो बार शादी

राजा से तलाक के कुछ सालों बाद श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ शादी कर ली थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और बाद में अभिनव से भी श्वेता ने तलाक ले लिया। श्वेता और अभिनव की भी तलाक से पहले काफी बहसबाजी हुई थी।

श्वेता ने दिया था विवादित बयान

श्वेता ने दिया था विवादित बयान

श्वेता तिवारी यूं तो अपनी भाषा पर संयम रखने के लिए जानी जाती हैं लेकिन एक मीडिया इवेंट में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया था जिसे लेकर जमकर बवाल हुआ था। दरअसल एक ओटीटी प्रोजेक्ट के प्रमोशनल इवेंट पर भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज को लेकर जब हंसी मजाक चल रहा था तो श्वेता ने एक विवादित बयान दिया था।

मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं

मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं

श्वेता तिवारी ने सौरभ राज द्वारा निभाए गए कृष्ण के किरदार को अपनी वेब सीरीज वाले उनके रोल से जोड़ते हुए कहा था- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। श्वेता के इस बयान पर खूब हंगामा मचा था। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जमकर निंदा की थी और भोपाल पुलिस कमिश्नर को इस बारे में एक रिपोर्ट सबमिट करने को कहा गया है जिसके बाद इस पर एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+