रोनित रॉय के साथ कुछ ऐसे रोमांटिक हुईं श्वेता तिवारी, 43 की उम्र में एक्ट्रेस की कोजी तस्वीरें हुईं वायरल
Shweta Tiwari-Ronit Roy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर लाइमलाइटमें छाई रहती हैं। श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है। गत 4 अक्टूबर को ही श्वेता तिवारी ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। फिलहाल श्वेता तिवारी की कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी एक्टर रोनित रॉय के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।
श्वेता तिवारी की तस्वीरों ने मचाई तबाही
टीवी और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस समय अपनी कुछ खास तस्वीरों के लेकर इंटरनेट पर आग लग रही हैं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी के साथ एक्टर रोनित रॉय भी नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको याद दिला दें कि इन दोनों ने टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में एकसाथ काम किया था।

रोनित रॉय के साथ रोमांटिक हुईं श्वेता तिवारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें के जरिए रोनित रॉय और श्वेता तिवारी ने अपने फैंस को 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल की फिर से याद दिला दी है। आपको बता दें कि रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्वेता तिवारी के साथ अपनी तस्वीरें को पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में दोनों काफी रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं।
रोनित रॉय और श्वेता तिवारी की केमिस्ट्री
रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी के साथ अपनी कोजी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इनकी तस्वीरों में फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रोनित रॉय ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हमारे जुनून की खुशबू हमारे दिलों की कहानी बताती है। रोमांस के इन चंचल क्षणों में हमारे साथ जुड़े रहें, बने रहें!।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि रोनित रॉय और श्वेता तिवारी एक-दूसरे के साथ काफी स्पेशल टाइम बिता रहे हैं। एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों की मानें तो ये दोनों किसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications