'आपके साइज क्या हैं?' श्रुति हासन को ट्रोल करते हुए शख्स ने पूछा, एक्ट्रेस ने अपने जवाब से कर दी बोलती बंद

मुंबई: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रुति एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं, हालांकि टॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार श्रुति हासन बॉलीवुड में अपना जादू बिखरने में इतनी सफल नहीं हुई, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी हाई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाती है। वैसे एक्ट्रेस अपने हाजिर जवाबी के लिए भी काफी पॉपुलर हैं, वो ट्रोलर्स हो या फिर अच्छे-अच्छे लोगों की बोलती बंद कर देती हैं।

टॉलीवुड के बराबर नहीं मिली बॉलीवुड में शोहरत

टॉलीवुड के बराबर नहीं मिली बॉलीवुड में शोहरत

तमिल सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन आज साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने टॉलीवुड में कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन साल 2009 में 'लक' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस का लक नहीं चल पाया, हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं, लेकिन उनको वो सक्सेस नहीं मिल पाईं, जैसा की उनको साउथ इंडस्ड्री में मिल चुकी हैं।

शांतनु हजारिका के साथ रिलेशन में श्रुति

शांतनु हजारिका के साथ रिलेशन में श्रुति

अपनी एक्टिंग के अलावा श्रुति हासन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को लेकर बिल्‍कुल ओपन रखा हुआ है। वो शांतनु हजारिका के साथ रिलेशन में हैं। जिनके साथ अक्सर वो अपनी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हालांकि शादी के सवाल पर उन्होंने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। बता दें कि शांतनु अवॉर्ड विनिंग डूडल आर्टिस्‍ट-इलस्ट्रेटर हैं।

ट्रोलर ने की बॉडी शेमिंग की कोशिश

ट्रोलर ने की बॉडी शेमिंग की कोशिश

वहीं हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक ask me anything सेशन अपने फैंस के लिए रखा था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सभी सवालों का बड़े ही सहज और सादगी से आसंर दिए, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे सवाल भी यूजर्स ने ट्रोल करने के लहजे से पूछ लिए, जिसको सुनकर अक्सर एक्ट्रेस चुप्पी साध लेती हैं, लेकिन श्रुति हासन ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया, बल्कि अपने जवाब से सामने वाले की बोलती तक बंद कर दी।

आपके... साइज क्या है? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

आपके... साइज क्या है? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

दरअसल, एक यूजर ने एक्ट्रेस से उनके होठों को लेकर सवाल किया था। शख्स ने श्रुति से पूछा कि आपके होठों का साइज क्या हैं? ऐसे सवाल के जरिए शख्स ने एक्ट्रेस के साथ बॉडी शेम करने की कोशिश की, लेकिन श्रुति ने बिना देर लगाए उस सबक सीखा दिया। श्रुति ने बेहद कूल अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि क्या होठों का साइज होता हैं? जिसको पढ़ने के बाद शख्स की बोलती बंद हो गई।

प्रभास के साथ 'सलार' में जल्द आएंगी नजर

प्रभास के साथ 'सलार' में जल्द आएंगी नजर

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार तमिल फिल्म 'लाबम' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज बेस्ट सेलर में भी नजर आईं थी। अब एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें तेलगु फिल्म NBK107, वाल्टेयर वीरय्या और सुपरस्टार प्रभास के साथ 'सलार' जल्द आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+