Video: एयरपोर्ट पर दिनदहाड़े श्रुति हासन को किया गया परेशान, क्रेजी फैन की हरकत से एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल
Shruti Haasan: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक डरा देने वाला हादसा हुआ है। साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन की बेटी फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक काफी एक्टिव हैं। फिलहाल श्रुति हासन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रुति हासन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपने एक क्रेजी फैन की हरकतों से काफी परेशान नजर आ रही हैं।
श्रुति हासन का क्रेजी फैन
वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रुति हासन अपने एक फैन पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके चेहरे पर डर भी साफ नजर आ रहा है। श्रुति इस वीडियो में बता रही हैं कि किस तरह ये क्रेजी फैन उनका पीछा कर रहा था और उनके डांटने के बाद भी वो उनकी नहीं सुन रहा था। श्रुति ने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर कई लोग इकट्ठा हो गए थे।

फैन की हरकत से हर गईं श्रुति हासन
आपको बता दें कि श्रुति हासन का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में श्रुति के चेहरे पर एक अजीब सा डर भी देखा जा सकता है। वह एयरपोर्ट पर परेशान होकर इधर-उधर देखती नजर आ रही हैं। दरअसल उनकी परेशानी की वजह एक क्रेजी फैन था। श्रुति ने बताया कि ये शख्स उनका काफी समय से पीछा कर रहा है। श्रुति को उस क्रेजी फैन की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और ऐसे में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर सभी को इस शख्स के बारे में बताते हुए उससे बचने के लिए मदद मांगती नजर आईं।
फैन पर भड़कीं श्रुति हासन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रुति हासन अपने उस क्रेजी फैन से इतनी बुरी तरह से डर गई थीं कि उन्होंने उससे बचने के लिए अपना रास्ता ही बदल लिया था लेकिन ये क्रेजी फैन फिर भी नहीं माना और एक्ट्रेस का पीछा करता रहा। आखिर में श्रुति हासन अपनी गाड़ी के पास जाते हुए इस शख्स पर भड़क गईं। ये शख्स एक्ट्रेस के एकदम सामने आ गया और एक्ट्रेस ने पीछे हटते हुए उससे पूछा 'आप कौन हैं'।
श्रुति हासन का वीडियो हो रहा है वायरल
इसके बाद सिक्योरिटी ने आगे आकर इस मामले को संभाला। श्रुति हासन के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो श्रुति हासन को इस क्रेजी फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह भी दे रहे हैं। लोगों की मानें तो एक्ट्रेस श्रुति हासन को दिनदहाड़े एयरपोर्ट पर सबके सामने एक शख्स परेशान कर रहा था और कोई कुछ नहीं कर पा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications