'कौन है ये ओरी? मैं नहीं जानती', बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट Orry पर भड़कीं श्रुति हासन, कही ये बड़ी बात
Shruti Haasan On Orry: बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर कमल हासन की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि श्रुति हासन ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि श्रुति हासन इस संबंध में बात करने के लिए आगे आईं और उन्होंने सबको जवाब दिया है।
श्रुति हासन ने ओरी को लेकर कही ये बात
श्रुति हासन हाल ही में साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार' में नजर आई हैं। लोग फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इन सबके बीच श्रुति हासन ने सेलेब्स के फेवेरट ओरी के उन पर किए गए एक कमेंट को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

ओरी के कमेंट पर भड़कीं श्रुति हासन
आपको बता दें कि ओरी ने श्रुति हासन को रूड कहा था। ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि ने हाल ही में रेडिट पर दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि जब वह श्रुति हासन से मिले थे तो एक्ट्रेस ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया था। इसी के बाद एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने कहा है कि वह नहीं जानती कि ओरी कौन है।
श्रुति ने कहा- कौन है ये ओरी?
श्रुति हासन ने कहा कि वह लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करती हैं जैसा लोग उनके साथ करते हैं। इस दौरान श्रुति ने उनकी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों के बारे में भी खुलकर बात की। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए श्रुति हासन ने कहा- मैं नहीं जानती कि ओरी कौन है। मैं अपना काम करने और अपनी जिंदगी जीने में बिजी रहती हूं। मेरा ध्यान हमेशा उन लोगों पर रहा है जो मेरी लाइफ और मेरे आसपास अच्छी एनर्जी लाते हैं।
'मैंने अपनी जिंदगी पूरी खुलेपन और ईमानदारी से जी है'
श्रुति हासन ने आगे कहा- मैंने हमेशा ये कहा है और मैं इस पर कायम हूं। मैं एक आईने की तरह हूं। मैं लोगों के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार करती हूं जैसा मेरे साथ किया जाता है और मुझे इसके लिए कभी रिग्रेट नहीं है। वहीं श्रुति हासन ने अपनी शादी के रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए कहा- ये बहुत बचकाना है। मैं चाहती हूं कि जो लोग मुझे नहीं जानते वे मेरे बारे में कोई बात न करें। मैंने अपनी जिंदगी पूरी खुलेपन और ईमानदारी से जी है। अगर मैं शादीशुदा होती तो मैं इसे क्यों छिपाती?












Click it and Unblock the Notifications